40 C
Lucknow
Saturday, April 18, 2026

‘चुड़ैल है खून पीती है…’ जब कंगना रनौत पर लगा था काला जादू का आरोप, Ex ने किया था केस

एंटरटेनमेंट डेस्क। ऐसा कम ही होता है कि फिल्मी दुनिया के सितारों को जादू-टोना के साथ जोड़ा जाए। मगर ऐसे आरोपों का सामना Kangana Ranaut कर चुकी हैं। लगभग एक दशक पहले कंगना रनौत को इन आरोपों से अपना बचाव करना पड़ा था। उनके एक्स बॉयफ्रेंड रहे एक्टर अध्ययन सुमन ने कंगना पर शारीरिक और भावनात्मक उत्पीड़न के साथ-साथ ‘ब्लैक मैजिक’ करने का केस दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें-70 की उम्र में बने दूल्हा, की 4 शादियां; जानें बॉलीवुड के खूंखार विलेन की कहानी

इस एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन ने बताया कि इस विवाद के दौरान उन्हें ‘चुड़ैल’ कहा गया और उनके चरित्र पर जबरदस्त हमले हुए, जिसमें लोग उनके बारे में अजीबोगरीब अफवाहें फैला रहे थे।ये आरोप उनके रिश्ते के खत्म होने के कई साल बाद सामने आए, जब उनके खिलाफ एक केस दर्ज किया गया, जिससे लोगों का ध्यान उनकी तरफ और खींच गया।

बता दें अध्ययन सुमन और कंगना रनौत 2008-09 के आस-पास ‘राज 2’ पर काम करते समय एक रिश्ते में थे। हालांकि केस बाद में 2015 में दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि साल 2016 में अध्ययन सुमन ने कंगना से ब्रेकअप के सात साल बाद उनके खिलाफ केस फाइल करने के बारे में बात की थी।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘बहुत लंबे समय तक मैंने यह बात छिपाकर रखी कि वह मेरे साथ मारपीट करती थीं, क्योंकि अगर मैं यह बात बताता, तो शायद मेरी मां यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पातीं। इसलिए मुझे यह बात छिपानी पड़ी। लेकिन आखिरकार मुझे सामने आकर यह बात बतानी ही पड़ी, क्योंकि वह दर्द, वह जुल्म और वह घुटन अब मुझसे और बर्दाश्त नहीं हो रही थी’। वर्फफ्रंट की बात करें तो कंगना की अपकमिंग फिल्म उनकी अगली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ है, जो 26/11 मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित है।

Tag: #nextindiatimes #KanganaRanaut #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button