35 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

एटा बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने संतोष वर्मा, समर्थकों में खुशी की लहर

एटा। एटा (Etah) बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम हाल ही में घोषित किए गए हैं। यह चुनाव इस बार बेहद कड़ा और संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें अधिवक्ताओं ने भारी उत्साह के साथ मतदान किया। कड़े मुकाबले के बाद, संतोष वर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जबकि राजीव शर्मा महासचिव चुने गए हैं।

यह भी पढ़ें-एटा में जमीनी विवाद में चली गोलियां, एक की हालत गंभीर

एटा बार एसोसियेशन चुनाव में नवागत अध्यक्ष संतोष वर्मा ने जबरदस्त संघर्ष के बाद जीत हासिल की। उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंदी अवधेश यादव को 31 मतों के अंतर से पराजित किया। यह मुकाबला अंतिम क्षणों तक रोमांचक बना रहा।

वहीं, महासचिव पद पर भी कांटे की टक्कर देखने को मिली। महासचिव पद के उम्मीदवार राजीव शर्मा ने अपनी मेहनत से प्रतिद्वंदी अमित जौहरी को 42 मतों के बड़े अंतर से हराकर बाजी मार ली। दोनों ही पदों पर विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में परिणाम आते ही खुशी की लहर दौड़ गई। एटा बार एसोसियेशन अध्यक्ष और महासचिव के परिणाम आने के बाद समर्थकों ने बैंड और ढोल नगाड़ों के साथ थिरकते दिखे।

परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद, विजयी अध्यक्ष संतोष वर्मा और महासचिव राजीव शर्मा के समर्थकों ने बार एसोसिएशन परिसर में जोरदार जश्न मनाया। अधिवक्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ नाचते-गाते हुए अपने नेताओं को फूल मालाएं पहनाईं और जमकर नारेवाजी की। पूरे परिसर में भारी उत्साह और खुशी का माहौल दिखाई दिया।

(रिपोर्ट- हर्षित कुमार, एटा)

Tag: #nextindiatimes #Etah #EtahBarAssociation

RELATED ARTICLE