40 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

Poco के दो दमदार फोन की सेल शुरू, कीमत 10 हजार से भी कम

टेक्नोलॉजी डेस्क। पोको ने हाल ही में अपने दो नए फोन लॉन्च किए हैं जिन्हें कंपनी ने Poco C81 और Poco X81x के नाम से पेश किया है, जो कंपनी की नई बजट लाइनअप में आते हैं। दोनों डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स लगभग एक जैसे हैं। हालांकि कुछ फीचर्स थोड़े अलग देखने को मिल रहे हैं। जहां Poco C81 में 6.9-इंच का डिस्प्ले है।

यह भी पढ़ें-Vivo Y6 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत भी है बेहद कम; देखें फीचर्स

वहीं पोको X81x में 6.88-इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। दोनों डिवाइस अलग अलग कलर ऑप्शन में आ रहे हैं। वहीं आज यानी 27 अप्रैल से Flipkart पर इनकी पहली सेल शुरू होने जा रही है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Poco C81 में 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले मिल रहा है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। जबकि Poco C81x में थोड़ा छोटा 6.88-इंच का HD+ डिस्प्ले मिल रहा है। परफॉर्मेंस के लिए दोनों डिवाइस ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट से लैस हैं।

कीमत की बात करें तो Poco C81 एकमात्र 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है जिसकी कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि Poco C81x सिंगल 3GB RAM और 64GB स्टोरेज में आता है जिसकी कीमत 9,999 रुपये में आता है। फोन की सेल आज 27 अप्रैल से दोपहर 12 बजे Flipkart के जरिए शुरू होगी।

पोको C81 में डुअल रियर कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। वहीं, पोको C81x में सिंगल 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा पोको C81 में 6,300mAh की बैटरी और पोको C81x में 5,200mAh की बैटरी है।

Tag: #nextindiatimes #Poco #PocoC81 #PocoX81x

RELATED ARTICLE

close button