एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस कही जाने वालीं रेखा (Rekha) ने पिछले 60 दशक से सिनेमा पर राज कर रही हैं। वह अपनी खूबसूरती से 71 साल की उम्र में भी अच्छी-अच्छी हीरोइनों पर भारी पड़ जाती हैं। कभी वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं और उनकी अदाओं का हर कोई कायल था, यहां तक कि हीरो भी उनकी खूबसूरती पर मिटते थे। लेकिन क्या आपको पता है कि ब्यूटी क्वीन कही जाने वालीं रेखा को कभी 70s का सुपरस्टार सुंदर नहीं मानता था।
यह भी पढ़ें-माधुरी दीक्षित का यह गाना टीवी-रेडियो पर हो गया था बैन, जानें ऐसा क्या था इसमें?
इस सुपरस्टार ने तो रेखा के साथ फोटोशूट कराने से भी इनकार कर दिया था। उस वक्त सुपरस्टार की पत्नी ही थीं, जिन्होंने सुपरस्टार को राजी कराया। यह सुपरस्टार हैं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय खान (Sanjay Khan)। हाल ही में संजय खान की बेटी फराह खान ने इससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।

फराह खान ने विक्की लालवानी के साथ बातचीत में खुलासा किया कि उनकी मां के निधन के बाद रेखा उनसे मिलने उनके घर आई थीं। तब उन्होंने बताया था कि संजय खान ने उन्हें अपनी फिल्म में लेने से इनकार कर दिया था। फराह ने बताया- रेखा ने कहा, ‘जब मैं पहली बार आई थी, तो मैं काफी मोटी थी और ज्यादा अट्रैक्टिव नहीं लगती थी, इसलिए तुम्हारे पिता (संजय खान) मेरे साथ फोटोशूट नहीं करना चाहते थे। तुम्हारी मां जरीन बार-बार कहती थीं, ‘इस लड़की को देखो, इसकी खूबसूरत आंखें और प्यारे होंठ देखो, प्लीज इसके साथ फोटोशूट करो।’
तब तुम्हारे पिता ने बिना मन से मेरे साथ फोटोशूट करने के लिए हां कहा और जब तस्वीरें आईं तो उन्होंने कहा, ‘ठीक है, यह अच्छी लग रही है। हम फिल्म करेंगे।’ इस तरह मैं फिल्म इंडस्ट्री में आई।’ बता दें कि रेखा और संजय खान ने साथ में ‘हसीनों का देवता’ मूवी में काम किया था। इस फिल्म में बिंदु और हेलन भी थीं।
Tag: #nextindiatimes #Rekha #Entertainment




