39.3 C
Lucknow
बुधवार, जून 3, 2026

स्पिनर्स के खिलाफ कैसे ‘गेम चेंजर’ बने रजत पाटीदार? ली थी इस शख्‍स की मदद

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात देकर अपने आईपीएल खिताब की रक्षा की। आरसीबी के आईपीएल खिताब जीतने की कई वजहें हैं, जैसे – मजबूत टीम कल्‍चर, रणनीतिक स्‍पष्‍टता और निडर क्रिकेट।

यह भी पढ़ें-एक मैच के लिए कितनी फीस लेते हैं शुभमन गिल, IPL से होती है कितनी कमाई?

हालांकि इस अभियान के दौरान एक अनसुनी कहानी भी रही, जिसकी मदद से कप्‍तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) अपने खेल को सुधार पाए और दुनिया के दिग्‍गज गेंदबाजों के खिलाफ सफलता प्राप्‍त कर सके। पाटीदार ने आईपीएल 2026 में 15 मैचों में 41.75 की औसत और 192.69 के स्‍ट्राइक रेट से 501 रन बनाए। पाटीदार ने 5 अर्धशतक जमाए। आईपीएल 2026 में उन्‍होंने 42 छक्‍के और 30 चौके जमाए।

पाटीदार ने जो 42 छक्‍के जमाए, उसमें से 27 सिक्‍स उन्‍होंने तेज गेंदबाजों की गेंदों पर जड़े। आईपीएल 2026 के पहले क्‍वालीफायर में रजत पाटीदार ने 93 रन की अपनी पारी में 9 छक्‍के लगाए थे। मगर इसमें से सात छक्‍के उन्‍होंने तेज गेंदबाजों की गेंदों पर जमाए थे। इसके बावजूद पाटीदार का मानना है कि उन्‍होंने अपनी बल्‍लेबाजी में सबसे बड़ा सुधार स्पिनर्स के खिलाफ किया।

आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबट ने फ्रेंचाइजी के फैसले लेने की सोच और फ्रेडी विल्‍डे के प्रभाव को समझाया। मो ने कहा, ‘हम ज्‍यादा डाटा पर ध्‍यान नहीं देते। मगर जो हम शेयर करते हैं, वो सबूत आधारित होता है, जिस पर फैसला लिया जा सके। अगर आपको अपने फैसले का समर्थन करने के लिए सबूत की जरुरत है तो आपके पास जो डाटा उपलब्‍ध है, उस पर आप ध्‍यान दे सकते हैं।’

उन्‍होंने आगे कहा, ‘विल्‍डे के प्रभाव से हमें नीलामी की तैयारी में मदद मिलती है। स्‍क्‍वाड तैयार करना, रणनीतिक योजना और खिलाड़ी के विकास में मदद मिलती है। पाटीदार के लिए यह समर्थन स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ ज्‍यादा कामयाब रहा और दबाव में उन्‍हें फैसला लेने की स्‍पष्‍टता मिली।’

Tag: #nextindiatimes #RajatPatidar #RCB

RELATED ARTICLE