31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

समय से पहले खत्म होगी राहुल की न्याय यात्रा, 20 फरवरी को पहुंचेगी लखनऊ

Print Friendly, PDF & Email

लखनऊ। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) अपने तय समय से पहले खत्म हो सकती है। यात्रा इस सप्ताह उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। यहां राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 11 दिन बिताने थे लेकिन अब खबर है कि वो तय समय से पहले ही अपनी यात्रा समाप्त कर देंगे।

यह भी पढ़ें-PM मोदी की जाति पर उठ रहे सवालों का अमित शाह ने दिया करारा जवाब

यात्रा अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों से होकर नहीं गुजरेगी। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) आगामी 20 फरवरी को लखनऊ (Lucknow) पहुंचने वाली है। ये न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) रायबरेली होते हुए लखनऊ (Lucknow) में एंट्री करेगी। यात्रा में चल रहे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लखनऊ पहुंचने के बाद रात में विश्राम करेंगे। इस बात की जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने दी है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं, छात्र-छात्राओं के हितों को देखते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का समय उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में घटाया है। 22 फरवरी से शुरू हो रहे यूपी बोर्ड (UP Board) परीक्षाओं को ध्यान रखते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) 16 से 21 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में रहेगी जबकि इससे पहले ये यात्रा 26 फरवरी तक यूपी में रहने वाली थी।

अंशू अवस्थी ने बताया कि 16 फरवरी को वाराणसी से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ के रास्ते 19 फ़रवरी को अमेठी पहुंचेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा, अमेठी लोकसभा के गौरीगंज पहुंचेगी, जहां पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक जनसभा को संबोधित करेंगें। लखनऊ (Lucknow) से यात्रा 21 फ़रवरी को उन्नाव पहुंचेगी। उन्नाव शहर और शुक्लागंज होते हुए कानपुर (Kanpur) में प्रवेश करेगी। यात्रा कानपुर (Kanpur) से हमीरपुर होते हुए झांसी पहुंचकर 21 फरवरी को ही मध्यप्रदेश में यात्रा प्रवेश करेगी।

Tag: #nextindiatimes #Lucknow #RahulGandhi #UttarPradesh

RELATED ARTICLE