‘हां, मुझे सब पता था!…’, बहन दिव्या की हत्या पर प्रज्ञा मिश्रा ने किए ऐसे खुलासे

लखनऊ। लखनऊ (Lucknow) में गुरुवार दोपहर को आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा (Divya Mishra) को उनके पति मानस ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, इसके बाद उसने अपनी बहन को भी गोली मारी और खुद भी जान दे दी। इस घटना को लेकर हर कोई हैरान है। दिव्या मिश्रा पत्रकार और यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी। प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए वारदात को लेकर कई तरह के सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें-लखनऊ में डबल मर्डर: बैंक कर्मी ने पहले पत्नी, अपनी बहन और फिर खुद को मारी गोली

दिव्या मिश्रा की हत्या को लेकर बहन प्रज्ञा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। प्रज्ञा ने लिखा कि बैंक के सामने हत्या के समय का एक सीसीटीवी मिला है इसमें बैंक कर्मचारियों की भीड़ भाग रही है और हत्यारा हत्या कर रहा है। प्रज्ञा ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि बैंक में काम करने वाले हत्यारे के पास तीन-तीन रिवॉल्वर कहां से आए। किसने उस तक ये रिवॉल्वर पहुंचाईं। किसने उसे इतना जघन्य अपराध करने के लिए प्रेरित किया।

प्रज्ञा ने कहा कि हत्यारा कार नहीं चला पाता था तो कार से आने जाने वाली थ्योरी कहां से आई? वो ऑटो से हत्या करने आया था। ऑटो से ही भागा तो कोई दूसरा इन्वॉल्व जरूर है। ऑटो वाला कौन था? कोई तो होगा जिसे सबके मर जाने के बाद फायदा हो रहा होगा पुलिस को खोजना चाहिए।

प्रज्ञा मिश्रा ने दिव्या के मानस के आखिरी स्टेटस का भी उस बात का जिक्र किया है, जिसमें मानस ने लिखा था कि प्रज्ञा और उसके पति को सब पता था। प्रज्ञा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में​ लिखा है कि हां मुझे पता था कि हत्यारा मेरी बहन के साथ क्रूरता करता था इसलिए वो उससे अलग होना चाहती थी। प्रज्ञा का आरोप है कि मानस अपनी पत्नी दिव्या को प्रताड़ित करता था। प्रज्ञा ने मानस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि साइको हत्यारे की नजर में ये चीटिंग हो सकती है। प्रज्ञा ने लिखा है कि दिव्या ने उसे बताया था कि उसका पति साइको था लेकिन इतना बड़ा इसका अंदाजा नहीं था।

प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि दिव्या का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया, आज सुबह 9-10 बजे का वक्त दिया गया है। उन्होंने आगे लिखा है कि वह हिम्मत नहीं जुटा पाई इस वजह से दिव्या की मौत की खबर अपनी मम्मी को नहीं बता पाई है। प्रज्ञा ने ये भी आरोप लगाया है कि कुछ लोग बहन की हत्या में भी राजनीति खोज रहे हैं।

Tag: #nextindiatimes #DivyaMishra #Lucknow

RELATED ARTICLE