40 C
Lucknow
Sunday, May 17, 2026

जब पिता को गिफ्ट देने के लिए सलमान खान ने लिया था लोन, भड़क गए थे सलीम खान

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आए दिन किसी न किसी वजह से सलमान लाइलाइट में बने रहते हैं। हाल ही में एक लेटेस्ट मीडिया इंटरव्यू को लेकर भाईजान का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान सलमान खान ने ये खुलासा किया है कि अपने पिता सलीम खान को एक बेशकीमती गिफ्ट देने के लिए उन्होंने 5 लाख का लोन लिया था।

यह भी पढ़ें-ताज होटल में वेटर था ये दिग्गज एक्टर, एक ब्लॉकबस्टर ने बदल दी पूरी जिंदगी

भाईजान ने हाल ही में बताया है कि अपने पिता और फिल्म लेखक सलीम खान को एक महंगी घड़ी गिफ्ट करने के लिए उन्होंने 5 लाख का लोन भी लिया था। उन्होंने बताया कि अगर मैं बात करूं सबसे महंगी पहली चीज के बारे में तो वह एक रोलेक्स की वॉच थी, जो मैंने अपने पिता (सलीम खान) के लिए खरीदी थी। 90 के दशक में मैंने नया-नया कमाना शुरू किया था और तब उस घड़ी की कीमत 9 लाख रुपये थे। मेरे पास 4 लाख रुपये थे और 5 लाख का मैंने लोन लिया था।

सलमान ने आगे बताया कि जब उन्होंने इतनी महंगी घड़ी अपने पिता को दी, तो सलीम खान शुरुआत में काफी नाराज हो गए थे कि बेटे ने करियर की शुरुआत में ही इतने पैसे उड़ा दिए। सलमान के मुताबिक, ‘जब मैंने वो घड़ी पापा के हाथ में थमाई, तो वो बोले कि अभी तुमने ठीक से काम करना शुरू भी नहीं किया है और ये सब फिजूलखर्ची शुरू कर दी? तुम खुद को कोई राजा-महाराजा समझते हो क्या?’

सुपरस्टार ने बताया कि शुरुआत में पिता मेरे फैसले के बिल्कुल खिलाफ थे, लेकिन बाद में उन्होंने उस घड़ी को संभालकर रखा और जब मैंने बाद में घड़ियां पहनना शुरू किया, तो उन्होंने वही घड़ी आशीर्वाद के रूप में मुझे वापस सौंप दी।’ सलमान खान ने बातचीत में एक और बड़ा खुलासा करते हुए उन अफवाहों पर विराम लगा दिया, जिनमें कहा जाता है कि उनके पास लग्जरी घड़ियों का बहुत बड़ा कलेक्शन है। सलमान ने बताया कि वह लगभग 26 से 28 सालों तक घड़ियों से बिल्कुल दूर रहे थे।

Tag: #nextindiatimes #SalmanKhan #Entertainment

RELATED ARTICLE