33 C
Lucknow
Tuesday, May 26, 2026

सिद्धार्थनगर में सियासी हलचल तेज, आप ने भाजपा नेता को बताया तानाशाह

सिद्धार्थनगर। Siddharthnagar के डुमरियागंज में सोशल मीडिया पर छिड़ी जुबानी जंग के बाद फिर से सियासी हलचल तेज हो गई। काजी इमरान लतीफ, पूर्वांचल प्रांतीय अध्यक्ष आम आदमी पार्टी, इंजीनियर रामफेर उर्फ अंशु यादव के घर पहुंचे। सोशल मीडिया पर हुई कथित गाली-गलौज और फोन पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल के मामले को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में ‘नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा, शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह

काजी इमरान लतीफ ने अंशु यादव का हालचाल जाना और पूरे प्रकरण पर मीडिया से खुलकर बातचीत की। उन्होंने आरोप लगाया कि डुमरियागंज में भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। उनका कहना है कि एक स्थानीय भाजपा नेता और उनके ही दल के पूर्व विधायक के बीच प्रतिस्पर्धा इस बात की है कि कौन ज्यादा अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर सकता है।

काजी इमरान लतीफ ने कहा कि इंजीनियर रामफेर उर्फ अंशु यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उन्हें फोन पर धमकियां दी गईं और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले अल्पसंख्यक समाज को निशाना बनाया जाता था और अब पिछड़े व दलित समाज के लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है।

एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने सभी दलों से सहयोग की अपील की है और बीएलओ के साथ मिलकर काम करने की बात कही है, लेकिन भाजपा के लोग बहुजन समाज के लोगों के प्रति नफरत की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी डुमरियागंज में नफरत का जवाब मोहब्बत से देगी और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का काम करेगी।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #BJP #AAP

RELATED ARTICLE