25.8 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

एटा में तेंदुए की दस्तक से दहशत, पूरी रात नहीं सो रहे ग्रामीण

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) जिले में तेंदुए की चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुआ (leopard) थाना सकरौली के गांव लालपुर में आधी रात को दिखाई दिया। ग्रामीणों की जब इस पर नजर पड़ी तो वो डर से सहम गए। गांव के ही कुछ युवाओं ने चुपके से तेंदुए (leopard) का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-पंजाब के बाद हरियाणा में भी AAP ने किया बड़ा ऐलान, अकेले लड़ेंगे चुनाव

थाना सकरौली क्षेत्र के गांव लालपुर में तेंदुआ (leopard) दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की चहल कदमी कैद हो गई। आधी रात को ग्रामीणों ने उसकी दहाड़ सुनी। जिसके बाद पुलिस और वन विभाग (forest department) को सूचना दी गई। गांव के लोगों ने बताया कि तीन दिन से गांव में तेंदुए (leopard) की दहशत है। उसने एक गाय पर भी हमला किया था, जिसकी मौत हो गई। वहीं फिरोजाबाद (Firozabad) के बार्डर पर भी दीवार पर चलते हुए तेंदुए का एक वीडियो सामने आया है। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई तो तेंदुए (leopard) की खोज शुरू की गई।

वन विभाग (forest department) की टीम ने पैरों के निशान से तेंदुए (leopard) का पता लगाने की कोशिश की लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। गांव के लोगों का कहना है कि 4 दिन पूर्व एक गोवंश पर तेंदुए ने हमला कर मार डाला है। वहीं लालपुर के लोगों ने तेंदुए के इलाके में होने की सूचना वन विभाग की टीम को दी है। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम तेंदुए (leopard) के पंजों के निशान के आधार पर खोज में लग गई है। हालांकि अभी तक वन विभाग (forest department) की टीम तेंदुए तक नहीं पहुंच सकी है।

वहीं तेंदुए (leopard) का दीवार पर चलते हुए एक और वीडियो वायरल हुआ है। वह वीडियो एटा के बार्डर पर फिरोजाबाद (Firozabad) के गांव सेवला का बताया जा रहा है। इस वीडियो में तेंदुआ (leopard) चहलकदमी करते हुए देखा गया है। तेंदुए (leopard) की दस्तक से दोनों जिले के बार्डर पर दहशत का माहौल बना हुआ है।

(रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी, एटा)

Tag: #nextindiatimes #etah #leopard #CCTV

RELATED ARTICLE

close button