30 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

पंजाब के बाद हरियाणा में भी AAP ने किया बड़ा ऐलान, अकेले लड़ेंगे चुनाव

Print Friendly, PDF & Email

हरियाणा। इंडिया गठबंधन को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था तो वहीं, अब हरियाणा में भी अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। आप (AAP) ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव (elections) अकेले लड़ने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें-बिहार में चरम पर सियासी हलचल, अचानक राजभवन पहुंचे CM नीतीश कुमार

हरियाणा में आप (AAP) नेता सुशील गुप्ता (Sushil Gupta) ने कहा कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। सुशील गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के संबंध में हमने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का रुख बता दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव (elections) लड़ने के लिए हम मजबूत हैं और हम गठबंधन में और स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकते हैं। फिर भी अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।

इससे पहले इंडी गठबंधन को तब झटका लगा जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था। आप (AAP) के अलावा टीएमसी भी इंडिया को झटका दे चुकी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बंगाल की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव (elections) लड़ने का एलान किया था। उन्होंने कहा कि वह बंगाल में सीटों का बटवारा नहीं करेंगी।

Haryana: How Safe Is It For AAP To Contest Elections Alone?

सीएम ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले (elections) लड़ेंगे। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा, लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हम अकेले ही बीजेपी को हराएंगे। हरियाणा में लोगों तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए आप (AAP) रैली करने जा रही है। आप (AAP) 28 जनवरी को जींद में प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा।

Tag: #nextindiatimes #AAP #elections #punjab

RELATED ARTICLE