पंचायत सहायकों ने विधायक को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, लगाई गुहार

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी विकास खंड के पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर आज स्थानीय विधायक (MLA) पूर्व कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह से मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम अपने अधिकारों व विभागीय शोषण बंद करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें-आयुष्मान कार्ड के बावजूद वसूली, सिद्धार्थनगर में निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप

आप को बता दें बांसी विकास खंड के पंचायत सहायक अध्यक्ष प्रेमकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में ब्लाक मे कार्यरत पंचायत सहायक अपनी समस्या को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक जयप्रताप सिंह के आवास पहुंचे जहां पंचायत सहायकों ने अपने ऊपर हो रहे विभागीय शोषण समय से मानदेय न मिलना सहित अन्य विभागों के कार्य उनके द्वारा कराए जाने को लेकर विधायक को मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व मंत्री विधायक ने उपस्थित पंचायत सहायकों की समस्या को सुना। साथ ही समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण के लिए आश्वासन भी दिया।

पंचायत सहायकों ने मीडिया से बात करते हुए बताया की उनकी नौकरी लगभग 4 वर्ष से अधिक का समय पूरा हो चुका है पर आज भी उनका मानदेय मात्र 6000 हजार रुपए ही है जो की मनरेगा मजदूरी से भी कम है हम लोगों से पंचायत विभाग का काम न लेकर अन्य विभागों का काम लिया जाता है। अल्प मानदेय में जीवनयापन करना बहुत ही मुश्किल हो चुका है। हमारी सरकार से यही मांग है की हम लोगों का मानदेय कम से कम तीस हजार किया जाए, विभागीय शोषण बंद किया जाए व मानदेय का पैसा सीधे खाते में भेजा जाए, अन्य विभागों के कार्य न कराये जाए।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #MLA

RELATED ARTICLE