टेक्नोलॉजी डेस्क। ओप्पो ने कुछ वक्त पहले अपनी रेनो सीरीज के दो नए फोन चीन में लॉन्च किया थे जिसे अब कंपनी भारत में भी पेश करने जा रही है। कंपनी इन डिवाइस को ओप्पो रेनो 16 प्रो और रेनो 16 के नाम से पेश कर सकती है। नए हैंडसेट के साथ कंपनी ओप्पो एनको एयर 5एस बड्स और एक नए ओप्पो बबल एक्सेसरी यानी चिपकने वाली सेकेंडरी डिस्प्ले को भी पेश कर सकती है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
स्मार्टफोन निर्माता ने इन सभी प्रोडक्ट्स को एक पोस्ट में टीज किया है। इसके अलावा आगामी स्मार्टफोन के लिए दो अलग अलग माइक्रोसाइट अब देश में लाइव हो गई हैं। cसीरीज के स्पेसिफिकेशन्स चीनी वेरिएंट जैसे हो सकते हैं। ओप्पो रेनो 16 प्रो में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस तक ऑफर कर सकता है। जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 6.32-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है।

सीरीज के प्रो मॉडल रेनो 16 प्रो ऑक्टा कोर मीडियाटेक 9500s चिपसेट से लैस हो सकता है, जिसके साथ 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है। जबकि रेनो 16 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक 8550 चिपसेट मिल सकता है। इस मॉडल में 6,700mAh की बैटरी मिल सकती है। दोनों डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग ऑफर करेंगे।
फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 16 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जहां 200-मेगापिक्सल (f/1.8) प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल (f/2.0) अल्ट्रावाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल (f/2.8) पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 50-मेगापिक्सल (f/2.0) का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Tag: #nextindiatimes #OppoReno16 #Oppo




