38.9 C
Lucknow
मंगलवार, जून 30, 2026

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने मांगा राजनाथ सिंह का इस्तीफा

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर में 6 भारतीय जवानों के शहीद होने की जानकारी जब से सामने आई है, इसे लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) का इस्तीफा मांगा है। AICC एक्स-सर्विसमेन डिपार्टमेंट के चेयरमैन कर्नल (रिटायर्ड) रोहित चौधरी और विंग कमांडर (रिटायर्ड) अनुमा विदिशा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

यह भी पढ़ें-Operation Sindoor: जानें उन 9 आतंकी ठिकानों के बारे में जिसे भारत ने किया ध्वस्त

इस दौरान कर्नल (रि.) रोहित चौधरी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सेना और सैनिकों का अपमान किया है। हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। रक्षा मंत्री जब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद में झूठ बोल रहे थे कि किसी सैनिक को कोई नुकसान नहीं हुआ है, तो बीजेपी सांसद तालियां बजा रहे थे। इनमें से किसी को भी सदन में बैठने का अधिकार नहीं है।

रोहित चौधरी यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान PoK को वापस लाने का मौका गंवा दिया। हमारी विदेश नीति बहुत कमजोर रही है। हमें 60 सांसदों को विदेश भेजना पड़ा ताकि वे दुनिया को हमारी बात बता सकें। US प्रेसिडेंट ट्रंप ने आसिम मुनीर को दावत पर बुलाया। पाकिस्तान को ग्लोबल संस्थाओं से बड़े लोन मिले। दुनिया के सभी आतंकवादी संगठनों पर नजर रखने की जिम्मेदारी पाकिस्तान को सौंप दी गई।

कर्नल (रि.) चौधरी ने कहा कि हर साल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की समीक्षा की जाती है। गृह मंत्री अमित शाह ने 6 से 8 अप्रैल, 2025 के बीच सुरक्षा की समीक्षा की और 17 अप्रैल को वहां होने वाले प्रधानमंत्री के दौरे को रद्द कर दिया। अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई थी, लेकिन ठीक पांच दिन बाद पहलगाम में हमला हो गया। एक घंटे के दौरान लोगों को चुन-चुनकर मारा गया। इस दौरान टूरिस्ट ऑपरेटरों को हमले के बारे में पता चल गया था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को इसकी कोई भनक तक नहीं लगी। यह किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था थी?

Tag: #nextindiatimes #RajnathSingh #Congress #OperationSinmdoor

RELATED ARTICLE