40.6 C
Lucknow
Saturday, June 14, 2025

भारत में HMPV वायरस के मामलों की संख्या पहुंची 8, अलर्ट पर राज्य सरकारें

डेस्क। चीन (China) में फैले कोरोना जैसे HMPV virus के भारत में अब तक 8 केस सामने आ चुके हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर में 2 केस सामने आए हैं। इनमें एक 13 साल की लड़की और एक 7 साल का लड़का संक्रमित मिला। लगातार सर्दी-बुखार के बाद प्राइवेट लैब में टेस्ट के बाद दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

यह भी पढ़ें-चीन में एक और खतरनाक वायरस की एंट्री, हाई अलर्ट पर भारत सरकार

हालांकि इन दोनों को अस्पताल में भर्ती नही करना पड़ा, घर पर ही इलाज से उनकी स्थिति कंट्रोल में है। इससे पहले सोमवार सुबह कर्नाटक (Karnataka) में 3 महीने की बच्ची और 8 महीने के बच्चे में यह वायरस (HMPV virus) मिला था। दोनों बच्चों की जांच बेंगलुरु के एक अस्पताल में की गई थी। पश्चिम बंगाल में भी पांच महीने के बच्चे में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं। इसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तमिलनाडु के चेन्नई में भी दो बच्चे संक्रमित मिले हैं।

अहमदाबाद में भी 2 महीने के बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV virus) का संक्रमण मिला। यह बच्चा राजस्थान का है और इलाज के लिए अहमदाबाद पहुंचा है। केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि वायरस सांस लेने और हवा से फैलता है। ये सभी उम्र के लोगों पर असर करता है। WHO हालात पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही रिपोर्ट शेयर की जाएगी।

अहमदाबाद में 2 महीने के बच्चे को तबीयत खराब होने पर 15 दिन पहले हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उस बच्चे को सर्दी और तेज बुखार था। शुरुआत में 5 दिन तक उसे वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। इसके बाद हुई जांचों में वायरस (HMPV virus) के संक्रमण का पता चला।

Tag: #nextindiatimes #HMPVvirus #China

RELATED ARTICLE

close button