41 C
Lucknow
Thursday, April 23, 2026

Netflix पर मिलेगा भरपूर मनोरंजन, रिलीज होंगी ये लेटेस्ट थ्रिलर मूवीज-सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर हर हफ्ते कुछ न कुछ नया रिलीज होता रहता है। इस बार भी अपकमिंग वीकेंड पर नेटफ्लिक्स पर कई मोस्ट अवेटेड मूवीज और सीरीज को रिलीज किया जाना है, जिसमें सर्वाइवल से लेकर सुपरनेचुरल कई तरह के जॉनर के थ्रिलर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-एक्शन सीन के बीच हीरो का कान खा गई थी ये हीरोइन, उड़ गए थे लोगों के होश

Apex:

सर्वाइवल थ्रिलर के तौर पर इस वीकेंड पर आपको हॉलीवुड फिल्म एपेक्स देखने को मिलेगी। इसकी कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दुश्मन के हाथों पकड़ी जाती है और वह शख्स उसे एक जंगल में कैद रखता है। वहां से बचने के लिए वह सर्वाइव करती है और तमाम कठिनाइयों से गुजरती है।

If Wishes Could Kill:

अगर आप कोरियन ड्रामा देखने का शौक रखते हैं तो इस वीकेंड आपको नेटफ्लिक्स पर इफ विशेज कुड किल नामक एक बेहतरीन सीरीज देखने को मिलेगी। ये हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज है, जो आपको डर और दशहत के रोमांच से भर देगी। इस के-ड्रामा सीरीज को 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर पेश किया जाएगा।

Supernova Strikers: Genesis-

स्पोर्ट्रस ड्रामा शो सुपरनोवा स्ट्राइकर: जेनेसिस को भी इस वीकेंड पर नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। ये बॉक्सिंग इवेंट 26 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर जारी किया जाएगा। CDMX में होने वाले इस इवेंट में इंटरनेशनल लेवल के यूट्यूबर्स, इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज बॉक्सिंग रिंग में फाइट करते हुए नजर आएंगे।

Straight to Hell:

जापानी सिनेमा की तरफ से 27 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर डॉक्युमेंट्री सीरीज स्ट्रेट टू हेल को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।ये एक बायोग्राफिकल सुपरनेचुरल ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी 8 एपिसोड में सिमटी हुई होगी। इस डॉक्यु-सीरीज में आपको जापानी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कलाकार एरिका टोडा और सैरी इतो जैसे कई सेलेब्स नजर आएंगे।

Tag: #nextindiatimes #Netflix #Hollywood

RELATED ARTICLE

close button