ऑटो डेस्क। भारत में Nissan की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर Nissan Tekton को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च के पहले इस एसयूवी का सोशल मीडिया पर टीजर जारी किया गया है। निसान की ओर से भारत में जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर टेक्टॉन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें-लॉन्च हो गई Mahindra की सबसे हाईटेक Electric SUV, मिलेंगे ये फीचर्स
सोशल मीडिया पर जारी किए गए टीजर में एसयूवी को निर्माता की प्रीमियम एसयूवी पेट्रोल के साथ दिखाया गया है। जिससे यह साफ पता चल रहा है कि निर्माता टेक्टॉन एसयूवी को निसान पेट्रोल की तरह ही भारत में ऑफर करना चाहती है। इसलिए इस एसयूवी में पेट्रोल की कई खासियत को दिया जा सकता है।

टीजर में दिखाई गई एसयूवी का फ्रंट पूरी तरह से निसान की पेट्रोल एसयूवी से प्रेरित है। इसमें चौड़ी ग्रिल, कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, बोनट पर टेक्टॉन की बैजिंग को देखा जा सकता है। लॉन्च के समय ही इसके इंजन और फीचर्स की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी को भी भारतीय बाजार में टर्बो पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के विकल्प के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 1.3 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और 1.8 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को दिया जा सकता है। जिसके साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को दिया जाएगा।
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर नौ जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। तभी इसकी कीमत की जानकारी भी दी जाएगी। निसान की ओर से इस एसयूवी को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाएगा। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Mahindra Scorpio, Tata Harrier जैसी एसयूवी के साथ होगा।
Tag: #nextindiatimes #Nissan #NissanTekton




