37 C
Lucknow
मंगलवार, जून 2, 2026

नई Bajaj Avenger Street 220 लॉन्च, कम हाइट वालों की पहली पसंद है ये Bike

ऑटो डेस्क। Bajaj ने भारत में अपनी नई 2026 Avenger Street 220 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस क्रूजर बाइक की कीमत 1.30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। खास बात यह है कि Street 220 की कीमत Bajaj Avenger Cruise से थोड़ी ज्यादा है जिसकी कीमत 1.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

यह भी पढ़ें-Honda-TVS Top 5 में हुई शामिल, मिडिल क्लास की पसंद बने ये स्‍कूटर्स

बजाज ने भारत में अपनी Avenger Street 160 को बंद कर दिया है। Bajaj Avenger Street में वही 220cc का एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो Avenger Cruise 220 को पावर देता है। यह सिंगल-सिलिंडर इंजन 8,500rpm पर 19bhp की पावर और 7,000rpm पर 17.6nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Avenger Street 220 के डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसमें नीचे की तरफ झुका हुआ हैंडल बार दिया गया है जो रोड पर चलते समय राइडर को एक बेहतर और मजबूत पोजीशन में लाता है। इस बाइक में पीछे बैठने वालों के लिए बैकरेस्ट नहीं मिलता है। साथ ही, Cruise 220 में मिलने वाली विंडशील्ड की जगह छोटा सा वाइजर दिया गया है। यह बाइक पूरी तरह से ब्लैक थीम में आती है। कंपनी इसे दो रंगों के विकल्प में पेश कर रही है- Ebony Black और Cocktail Wine Red।

इस बाइक में सीट की ऊंचाई 737mm है। इस वजह से नए राइडर्स के लिए इसे चलाना हमेशा से आसान रहा है और 220 Street में भी इसे बदला नहीं गया है। 220 Cruise के मुकाबले इसका हैंडल बार थोड़ा फ्लैट और नीचे की तरफ है लेकिन पैरों को रखने की जगह दोनों में ही एक जैसी है। वजन की बात करें तो 220 Street का कुल वजन (Kerb Weight) 163 किलो है।

Tag: #nextindiatimes #Bajaj #BajajAvengerStreet220

RELATED ARTICLE