हेल्थ डेस्क। गर्मी (summer) के मौसम में हमारा शरीर ऐसी चीजों की डिमांड करता है, जिससे पोषक तत्व और ठंडक दोनों मिले। वैसे तो कई सब्जियां बाजार में मिलती हैं। लेकिन कुंदरू (ivy gourd) का कोई जवाब नहीं है। अगर आने अब तक इसे समर डाइट (summer diet) का हिस्सा नहीं बनाया है, तो आज ही बाजार से खरीदें और इसकी सब्जी (vegetable) जरूर खाएं।
यह भी पढ़ें-चुकंदर या अनार का जूस? खून की कमी दूर करने के लिए क्या है बेहतर; जानें
छोटा सा दिखने वाला कुंदरू (ivy gourd) आपका दोस्त बन सकता है और शरीर को ढेरों लाभ पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे। इस सब्जी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे डाइट में शामिल करने से आपके शरीर की गर्मी शांत हो सकती है। आपको इसकी सब्जी खाने के बाद भारीपन महसूस नहीं होता है। कुंदरू में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को एकदम दुरुस्त रखता है। इसे खाने से कब्ज या एसिडिटी (acidity) की समस्या नहीं होती है।

अगर आप वेट लॉस जर्नी में हैं, तो कुंदरू (ivy gourd) आपके लिए एक बेहतरीन सब्जी है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है और फाइबर ज्यादा, जिस वजह से पेट भरा हुआ महसूस होता है और आप ज्यादा कैलोरी इंटेक से बच जाते हैं। कुंदरू में फाइबर होता है, जिस वजह से यह ब्लड शुगर के स्तर को आसानी से नियंत्रित करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद हो सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
इसके अलावा इसमें (ivy gourd) विटामिन सी भी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता (immune system) को मजबूत करने में मदद करता है। इसके बेहतरीन फायदे पाने के लिए आप इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा इसकी चटनी भी बनाई जा सकती है। आप इसे स्नैक्स के तौर पर कच्चा भी खा सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #ivygourd #health #Summer