टेक्नोलॉजी डेस्क। मोटोरोला ने भारत में अपने नए ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं जिन्हें Moto Buds 2 Plus के नाम से पेश किया गया है।इन ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स में कई कमाल के फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं। कंपनी ने इन ईयरबड्स को सबसे पहले बार्सिलोना में MWC 2026 में Moto Buds 2 के साथ पेश किया था। इन ईयरबड्स में हाइब्रिड डुअल-ड्राइवर सेटअप मिल रहा है, जिसे ‘Sound by Bose’ के साथ ट्यून किया गया है।
यह भी पढ़ें-Honor का नया टैबलेट लॉन्च; दमदार प्रोसेसर और 10,100mAh की बैटरी से है लैस
इतना ही नहीं इन ईयरबड्स में LHDC कोडेक के साथ Hi-Res Audio सपोर्ट और 55dB तक का अडैप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसलेशन भी मिल रहा है। इन ईयरबड्स में Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी, डुअल डिवाइस पेयरिंग और चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी इन ईयरबड्स को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इनकी कीमत जान लें।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto Buds 2 Plus में 11mm + 6mm का हाइब्रिड ऑडियो सेटअप मिल रहा है। साथ ही इन ईयरबड्स में डुअल डायनामिक ड्राइवर्स और Knowles बैलेंस्ड आर्मेचर्स का कॉम्बिनेशन मिल रहा है। बड्स को Sound by Bose के साथ ट्यून किया गया है। इनमें आपको LHDC कोडेक के साथ Hi-Res Audio सपोर्ट भी मिलता है। बड्स में Spatial Audio फीचर भी मौजूद है।
बड्स एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं और चार्जिंग केस के साथ तो आपको 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिल जाता है। कंपनी का कहना है कि इन बड्स को 10 मिनट चार्ज करने पर 2 घंटे तक यूज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो बड्स में Bluetooth 6.0 है।
Tag: #nextindiatimes #Motorola #MotoBuds2Plus




