31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

मिलिंद देवड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, बोले भावुक कर देने वाली बात

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने कांग्रेस (Congress) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है।

यह भी पढ़ें-CM नीतीश ने ठुकराया प्रस्ताव, ‘INDIA’ गठबंधन के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खरगे

मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने एक्स पर लिखा- ‘आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस (Congress) की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।’ मिलिंद (Milind Deora) ने आगे कहा कि मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

बता दें कि मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) दक्षिण मुंबई से दो बार सांसद रहे हैं। साथ ही वह मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वह मुंबई कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इस्तीफा देने से पहले वह पार्टी के अखिल भारतीय संयुक्त कोषाध्यक्ष थे। बता दें कि मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने ऐसे समय में पार्टी से इस्तीफा दिया है, जब आज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) मणिपुर से शुरू हो रही है। इस यात्रा के नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे।

55 साल का रिश्ता खत्म...' महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा  ने दिया इस्तीफा, एकनाथ शिंदे कैंप में होंगे शामिल - Milind deora resigns  from ...

उल्लेखनीय है कि मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) के पिता मुरली देवड़ा (Murali Deora) भी सांसद रह चुके हैं। मुरली देवड़ा दक्षिण मुंबई सीट से चार बार सांसद रहे थे। मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र पर शिवसेना (UBT) द्वारा दावा ठोंका गया था। इसे लेकर मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने नाराजगी जाहिर की थी। मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट का देवड़ा परिवार ने लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया है।

Tag: #nextindiatimes #MilindDeora #congress #rahulgandhi

RELATED ARTICLE