41 C
Lucknow
Sunday, April 19, 2026

40 हजार से कम में खरीदना है फोन, Oppo के इस स्मार्टफोन को जरूर करें ट्राई

टेक्नोलॉजी डेस्क। Oppo F33 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अगर आप 40 हजार से कम में एक नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, जो आप इस फोन के बारे में विचार कर सकते हैं। खासतौर पर बड़ी बैटरी के लिए। Oppo F33 Pro 5G की सेल देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी।

यह भी पढ़ें-तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Lava Play Max 5G, मिलेगी दमदार बैटरी

नए Oppo F33 Pro 5G में MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का चिपसेट दिया गया है और इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसका मेन सेंसर 50-मेगापिक्सल का है। Oppo F33 Pro 5G डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और Android 16 पर बेस्ड Oppo के ColorOS 16 पर चलता है।

भारत में Oppo F33 Pro 5G की शुरुआती कीमत 8GB + 128GB बेस वेरिएंट के लिए 37,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10 परसेंट तक का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। इसके अलावा, ग्राहक 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स का भी फायदा उठा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए, Oppo F33 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (OV50D40 सेंसर) दिया गया है। ये ऑटोफोकस और 76-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। मेन कैमरे के साथ f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो f/2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। ये हैंडसेट 1080p/60 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। ये हैंडसेट IP66 + IP68 + IP69K रेटिंग्स के साथ आता है।

Tag: #nextindiatimes #Technology #OppoF33Pro5G

RELATED ARTICLE

close button