टेक्नोलॉजी डेस्क। लेनोवो ने भारत में अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के नाम से पेश किया है। इस नए टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है जिसके साथ इसमें ऑन-डिवाइस AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इसे सिर्फ एक ही कॉन्फ़िगरेशन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है।
यह भी पढ़ें-तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Lava Play Max 5G, मिलेगी दमदार बैटरी
टैबलेट में 13-इंच का 3.5K डिस्प्ले और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। साथ ही इस टैबलेट में Dolby Atmos सपोर्ट वाले चार JBL स्पीकर हैं जिसके साथ 10,200mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कंपनी ने इस टैबलेट को सबसे पहले पिछले महीने Mobile World Congress (MWC) 2026 में पेश किया था।

कीमत की बात करें तो नए Lenovo टैबलेट की कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए 39,999 रुपये से शुरू होती है। इस टैबलेट की सेल अगले महीने 1 मई से Lenovo.com, ई-कॉमर्स वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर शुरू होगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टैबलेट में 13-इंच का 3.5K का LCD पैनल मिल रहा है। टैबलेट में 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिल रही है।
साथ ही टैबलेट में Dolby Vision सपोर्ट, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही टैबलेट में 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और High Brightness Mode में 800 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल रही है। टैबलेट में AI-बेस्ड कई फीचर्स ऑफर कर रहा है, जैसे इसमें AI Notes, Smart Reader, AI Creation Tools और Live ट्रांसक्रिप्ट की सुविधा मिल रही है। टैबलेट में Circle to Search, Google Gemini और रियल-टाइम ट्रांसलेशन भी मिल रहा है।
Tag: #nextindiatimes #LenovoIdeaTabProGen2 #Lenovo




