34.3 C
Lucknow
मंगलवार, अगस्त 11, 2026

Lava ने लांच किया नया स्मार्टफोन; कीमत 10,000 से भी कम

टेक्नोलॉजी डेस्क। लावा ने इंडियन मार्केट में अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Lava Smart 4 के नाम से पेश किया है। इस फोन को Smart लाइनअप में एक नए मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया है। ये नया किफायती स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में आता है और इसमें 5,000mAh की बैटरी मिल रही है।

यह भी पढ़ें-3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन itel Super 26 Ultra लांच, जानें कितनी है कीमत

इस नए डिवाइस में 6.56-इंच की डिस्प्ले और 4G कनेक्टिविटी मिल रही है। फोन के पिछले हिस्से में 8-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है और ये डिवाइस ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर से लैस है। डिवाइस एक ही RAM और स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।

कीमत की बात करें तो भारत में Lava Smart 4 के 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। फोन को अजंता ग्रे और कोणार्क गोल्ड कलर में पेश किया गया है। ये कन्फर्म हो गया है कि यह सभी ऑफलाइन रिटेलर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के पास फाइनेंशियल स्कीम के जरिए उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नए Lava Smart सीरीज फोन में 6.56-इंच का qHD डिस्प्ले मिल रहा है। फोन एंड्रॉयड 16 Go पर चलता है। Lava ने इस मॉडल के लिए दो साल तक पक्के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

कैमरे की बात करें तो Lava Smart 4 में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। हैंडसेट में मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810H) सर्टिफिकेशन भी मिल रहा है। फोन में 4G कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिल रही है। डिवाइस 5,000mAh की बैटरी, USB Type-C पोर्ट के जरिए 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Tag: #nextindiatimes #Lava #LavaSmart4

RELATED ARTICLE