31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

जानें, अटल बिहारी वाजपेई से जुड़ी कुछ अनसुनी जानकारियां

Print Friendly, PDF & Email

डेस्क। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी (Atal Bihari Vajpayee) की आज जयंती है। इस अवसर पर भाजपा (BJP) देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा (BJP) के नेता के अपने-अपने तरीके से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें-अटल कविता का पाठ…जानें अटल जयंती को यादगार बनाने का BJP का प्लान

चलिए इस मौके पर आज आपको बताते हैं अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी जानकारियां। अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने लॉ की पढ़ाई अपने पिता के साथ कानपुर के डीएवी कॉलेज (DAV College) से की थी। दोनों ने एक ही क्लास में लॉ की डिग्री हासिल की और इस दौरान दोनों एक ही साथ हॉस्टल में भी रहे थे।

उनका जन्म ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने शादी नहीं की थी परन्तु एक लड़की को गोद लिया था जिसका नाम नमिता है। 1942 के ‘भारत छोड़ो’ आन्दोलन में उन्होंने भी भाग लिया था और 24 दिन तक जेल में रहे थे। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (BJP) से की थी। वे 10 बार लोकसभा में और 2 बार राज्यसभा में सांसद रहे।

अटल बिहारी वाजपेयी की हाज़िरजवाबी के 15 क़िस्से - BBC News हिंदी

अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने भारत के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए सड़क मार्गों के विस्तार हेतु स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना को प्रारंभ किया था। उनके कार्यकाल में भारत में इतनी सड़कों का निर्माण हुआ जितनी शेरशाह सूरी (Sher Shah Suri) के शासनकाल में हुआ था। उन्होंने 100 साल पुराने कावेरी जल विवाद को भी सुलझाया था। 2009 में उन्हें स्ट्रोक आया था जिसके कारण वे ठीक से बातचीत नहीं कर पाते थे और काफी लंबे समय बीमार रहने के बाद 16 अगस्त 2018 में उनका निधन हो गया।

Tag: #nextindiatimes #AtalBihariVajpayee #BJP #DAVCollege

RELATED ARTICLE