35.3 C
Lucknow
शनिवार, जुलाई 18, 2026

Kia जल्द लॉन्च करेगा नई 7-सीटर SUV Sorento, मिलेंगे ये एडवांस फीचर्स

ऑटो डेस्क। Kia Sorento Hybrid SUV जल्द भारत में लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने हाल ही में एक टीजर शेयर किया है जिसमें एक आने वाली हाइब्रिड SUV का संकेत दिया गया है और पूरा अनुमान है कि यह Sorento SUV ही है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने Sorento Hybrid SUV की अनऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-बेहद सस्ती हो गई Kia की कारें, 4.48 लाख तक कम हो गए दाम

2026 Kia Sorento का लुक ऊंचा और बॉक्सी है। इसके सामने के हिस्से में हॉरिजॉन्टली लगे हुए Y-शेप के LED DRLs दिए गए हैं जो टर्न सिग्नल का भी काम करते हैं। इसके साथ ही, Sorento में वर्टिकली लगे हुए चार LED प्रोजेक्टर वाले हेडलैंप मिलते हैं। इस 7-सीटर SUV के सामने के लुक में ब्लैक कलर की टाइगर नोज ग्रिल, एयर डैंप्स और ब्लैक-आउट रेडिएटर ग्रिल शामिल है।

2026 Kia Sorento में एक प्रीमियम केबिन मिलता है और यह कई आधुनिक फीचर्स से लैस है। इस 7-सीटर SUV के केबिन के अंदर एक डुअल-डिस्प्ले सेटअप दिया गया है जिसमें दोनों स्क्रीन का साइज 12-इंच है। इसके अलावा, इसमें कंट्रोल बटन के साथ फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एक प्रीमियम लेदर गियर नॉब, वॉल्यूम और फैन स्पीड कंट्रोल करने के लिए रोटरी डायल के साथ टच-बेस्ट HVAC पैनल, स्टडी पेडल्स और एक डुअल-टोन थीम मिलती है।

इसके अलावा, इस गाड़ी में लेवल-2 ADAS सुइट, मैनुअल रूप से डिम होने वाला IRVM, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे कई सारे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी तक आने वाली 2026 Kia Sorento के इंजन की जानकारी नहीं दी है। दुनिया भर के बाजारों में Sorento या तो 2.5 लीटर पेट्रोल इंजन या 2.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के विकल्पों के साथ मिलती है। ग्लोबल लेवल पर यह गाड़ी एक हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भी उपलब्ध है जिसमें 1.6 लीटर टर्बो इंजन का इस्तेमाल होता है।

Tag: #nextindiatimes #KiaSorentoHybridSUV #2026KiaSorento

RELATED ARTICLE