एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में ‘क्वीन’ के नाम से मशहूर हुईं कंगना रनौत इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं क्योंकि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। इसके प्रमोशन में बिजी चल रही कंगना से जुडी आज हम आपको एक ऐसी बात बता रहे हैं जब उनके एक फैसले ने उनके दादा को नाराज कर दिया था और उन्होंने भड़कते हुए कंगना से अपने नाम से खानदान का नाम हटाने तक के लिए कह दिया था।
यह भी पढ़ें-माधुरी दीक्षित का यह गाना टीवी-रेडियो पर हो गया था बैन, जानें ऐसा क्या था इसमें?
Kangana Ranaut के दादा का नाम ब्रह्म चंद रनौत था। कंगना का परिवारा पहले राजस्थान में रहता था जो बाद में हिमाचल प्रदेश में आकर बस गया था। कंगना के दादा IAS अधिकारी थे और वो एक रूढ़िवादी परिवार से ताल्लुक रखते थे। ऐसे में जब कंगना रनौत एक्ट्रेस बनी तो उन्हें अपनी पोती का ये फैसला बिल्कुल रास नहीं आया था। उनके दादा फिल्मों में काम करने के पेशे को सम्मानजनक नहीं मानते थे।

बता दें कि कम उम्र में ही कंगना रनौत अपन घर छोड़कर मुंबई आ गई थीं और यहां आकर वो काम की तलाश में इधर-उधर भटकती रहती थीं। साल 2006 में उन्होंने फिल्म ‘गैंगस्टर’ से डेब्यू किया था। जब उनके घर वालों को पता चला कि कंगना एक्ट्रेस बन गई है तो वो बिल्कुल खुश नहीं थे। कंगना ने बताया था कि उनके दादा ने उनके एक्ट्रेस बनने पर उनसे अपना सरनेम हटाने के लिए कह दिया था। बता दें कि कंगना के दादा ब्रह्म चंद्र रनौत अब इस दुनिया में नहीं है। उनका 90 साल की उम्र में दिसंबर 2020 में निधन हो गया था।
कंगना रनौत फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नर्स का किरदार निभा रही हैं। ये 26/11 के मुंबई आतंकी हमले से संबंधित है। ये उन नर्सों की कहानी है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकी हमले में घायल हुए लोगों की जान बचाई थी। फिल्म में कंगना के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे और आशा शेलार भी अहम किरदारों में है। ये फिल्म 12 जून को थिएटर्स में आ रही है।
Tag: #nextindiatimes #KanganaRanaut #Entertainment




