34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की मां माधवी राजे सिंधिया (Madhavi Raje Scindia) का निधन हो गया है। वे पिछले तीन महीने से दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती थीं। उनके निधन से दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से ग्वालियर राजघराने (Gwalior royal family) को बड़ी क्षति पहुंची है। वे कुछ समय से वेंटिलेटर पर थीं।

यह भी पढ़ें-BJP सांसद नवनीत राणा के घर हुई चोरी, नौकर पर FIR दर्ज

आपको बता दें कि उनका (Madhavi Raje Scindia) दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में सेप्सिस के साथ निमोनिया का इलाज चल रहा था। महल के सूत्रों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार (funeral) कल यानी 16 मई को शाम 4 से 5 बजे के आसपास होगा। उनके निधन पर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

उनके निधन पर संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी (Dharmendra Lodhi) ने ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया है। लोधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूजनीय माताजी माधवी राजे सिंधिया (Madhavi Raje Scindia) के निधन का दु:खद समाचार मिला। परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें!!’ माधवी राजे के निधन पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व. माधवराव सिंधिया की धर्मपत्नी एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया (Madhavi Raje Scindia) के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

गौरतलब है कि माधवी राजे (Madhavi Raje Scindia) नेपाल के राजघराने से थीं। वह चैरिटी के काम में काफी सक्रिय रहती हैं। माधवी राजे 24 धर्मार्थ ट्रस्टों की अध्यक्ष थीं जो शिक्षा और चिकित्सा देखभाल जैसे क्षेत्रों में सहायता देते हैं। वह सिंधियास कन्या विद्यालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अध्यक्ष भी थीं। उन्होंने अपने दिवंगत पति माधवराव सिंधिया की याद में महल संग्रहालय (museum) में गैलरी भी बनाई।

Tag: #nextindiatimes #MadhaviRajeScindia #Delhi #AIIMS

RELATED ARTICLE