39.3 C
Lucknow
बुधवार, जून 17, 2026

IND vs AFG: ईशान किशन ने ठोंका शतक, इन दिग्गजों के खास क्लब में मारी एंट्री

स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने कमाल की पारी खेली। किशन ने अफगानी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और 71 गेंदों पर अपना शतक ठोक दिया। उनके वनडे करियर का ये दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतक ठोका था, जो दोहरा शतक भी था।

यह भी पढ़ें-मालामाल हुए वैभव सूर्यवंशी, RCB पर पैसों की तो वैभव पर अवार्ड्स की हुई बारिश

वनडे क्रिकेट में ईशान किशन का यह दूसरा शतक है। 71 गेंदों में वह शतक तक पहुंचे। यह वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का तीसरा सबसे तेज शतक है। 52 गेंदों में फिफ्टी पूरी करने के बाद ईशान ने गियर चेंज कर दिया। ईशान ने 14 चौकों के साथ 4 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। ईशान वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं। 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 210 रनों की पारी खेली थी।

ईशान किशन ने 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका मारकर शतक पूरा किया। इसी ओवर की पहली गेंद पर कप्तान शुभमन गिल की भी सेंचुरी पूरी हुई थी। 77 गेंदों पर गिल ने कप्तान के रूप में अपना पहला वनडे शतक लगाया। जब ईशान ने अपनी फिफ्टी पूरी की थी तब गिल 88 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद भी ईशान ने उनके साथ ही एक ही ओवर में शतक पूरा कर लिया।

इस मुकाबले में शुभमन गिल ने ओपनिंग नहीं की थी। रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल उतरे थे। गिल तीसरे नंबर पर आए तो ईशान किशन को चौथे नंबर पर खेलने का मौका मिला। 96 के स्कोर पर टीम इंडिया का दूसरा झटका लगा था। रोहित शर्मा 48 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। उसके बाद शुभमन गिल और ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया।

आपको बता दें कि किशन ने 2023 के बाद वनडे में अफगानिस्तान सीरीज से वापसी की है। उन्होंने इस सीरीज से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ ही 2023 विश्व कप में कोई वनडे मैच खेला था। अब उन्होंने इकाना स्टेडियम में शतक लगाया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसी के साथ एमएस धोनी और कपिल देव के खास लिस्ट में जगह बना ली है।

Tag: #nextindiatimes #IshanKishan #INDvsAFG

RELATED ARTICLE