39 C
Lucknow
Tuesday, May 26, 2026

फ्रेंचाइजी मालिक या प्लेयर्स? जानें IPL ट्रॉफी जीतने वाली टीम की प्राइज मनी किसे मिलती है

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग यानी IPL 2026 का खिताबी मुकाबला आगामी 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के अंत में ट्रॉफी उठाने वाली टीम पर पैसों की भारी बरसात होती है, जिसे देखकर हर क्रिकेट प्रेमी के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर यह करोड़ों रुपये की इनामी राशि जाती किसके पास है?

यह भी पढ़ें-प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है CSK, यहां जानिए सभी समीकरण

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग के तहत मिलने वाली पुरस्कार राशि के वितरण को लेकर बेहद स्पष्ट और कड़े नियम बनाए हैं। इन नियमों के मुताबिक फाइनल मैच जीतने वाली टीम को मिलने वाली कुल इनामी राशि का एक बड़ा हिस्सा उन खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को मिलना अनिवार्य है जो टीम को चैंपियन बनाने के लिए मैदान पर दिन-रात मेहनत करते हैं।

बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि कोई भी फ्रेंचाइजी पूरी की पूरी प्राइज मनी को अकेले अपने पास नहीं रख सकती है और उसे तय नियमों के तहत इसका एक निश्चित भाग अपनी टीम के साथ साझा करना ही पड़ता है। आईपीएल की पुरस्कार राशि को मुख्य रूप से दो बराबर भागों में विभाजित किया जाता है, जिसमें से आधा हिस्सा फ्रेंचाइजी मालिकों के पास जाता है और आधा हिस्सा खिलाड़ियों को मिलता है।

यदि फाइनल में कोई भी टीम फ्रेंचाइजी चैंपियन बनती है, तो उसे मिलने वाले 20 करोड़ रुपये का कम से कम 50 प्रतिशत यानी 10 करोड़ रुपये अनिवार्य रूप से टीम के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के बीच वितरित करना होता है। बाकी बची 50 प्रतिशत की राशि ही फ्रेंचाइजी की मुख्य कंपनी के खाते में जमा की जाती है। खिलाड़ियों को मिलने वाले इस 50 प्रतिशत हिस्से को टीम के भीतर उनके व्यक्तिगत योगदान, प्रदर्शन, भूमिका और फ्रेंचाइजी की अपनी आंतरिक रणनीतियों के आधार पर आपस में बांट दिया जाता है।

इसके अलावा एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि इस इनामी राशि का खिलाड़ियों को आईपीएल नीलामी (ऑक्शन) के दौरान मिलने वाली उनकी तय फीस या सैलरी से कोई लेना-देना नहीं होता है। सभी घरेलू और विदेशी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी द्वारा एग्रीमेंट के तहत उनकी पूरी सैलरी अलग से दी जाती है और यह बोनस प्राइज मनी उस तय सालाना वेतन के अतिरिक्त होती है।

Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #BCCI

RELATED ARTICLE