39 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है CSK, यहां जानिए सभी समीकरण

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2026 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करना बहुत मुश्किल हो गया है, लेकिन अभी भी ये संभव है। सोमवार को चेपॉक में हुए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने CSK को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ईशान किशन ने 70 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। चलिए आपको हम बताते हैं चेन्नई अब प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है?

यह भी पढ़ें-वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड, जानें आंकड़े

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है। SRH की जीत का फायदा गुजरात टाइटंस को भी हुआ, दूसरे स्थान पर मौजूद GT भी आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में पहुंच गई है। अब 1 स्पॉट बचा है, जिसके लिए CSK समेत 5 टीमों की उम्मीदें जिंदा हैं। यहां हम चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण के बारे में बता रहे हैं।

RCB, GT और SRH के बाद राजस्थान रॉयल्स चौथी ऐसी टीम है, जो अभी भी 16 अंकों तक पहुंच सकती है। राजस्थान का एक मैच आज (19 मई) लखनऊ के साथ है। अगर राजस्थान जीती तो चेन्नई लगभग बाहर हो जाएगी। राजस्थान का दूसरा मैच मुंबई के साथ है, अगर राजस्थान दोनों मैच जीती तो चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

चेन्नई सुपर किंग्स को चाहिए कि कोलकाता नाइट राइडर्स 2 में से एक मैच हार जाए। कोलकाता का एक मैच बुधवार को MI और दूसरा मैच DC के साथ रविवार को है। पंजाब का अंतिम मैच लखनऊ के साथ शनिवार को है। चेन्नई को चाहिए कि पंजाब भी अपना आखिरी मैच हार जाए, जो शनिवार को LSG के साथ है। ये समीकरण अगर होते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीत जाती है तो CSK प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। गुजरात के साथ चेन्नई का आखिरी मैच 21 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है।

Tag: #nextindiatimes #CSK #IPL2026

RELATED ARTICLE