43.7 C
Lucknow
शनिवार, जून 20, 2026

IND vs AFG: अफगानिस्तान टीम पर कहर बनकर टूटे प्रसिद्ध कृष्णा, देखें लाइव स्कोर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और अफगानिस्‍तान (IND vs AFG) के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्‍तान के कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। पहले 2 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी शुभमन गिल की कप्‍तानी वाली टीम की नजर क्‍लीन स्‍वीप पर है। वहीं हशमतुल्लाह शाहिदी जीत के साथ विदाई लेना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें-इन 5 खिलाड़ियों ने IPL 2026 में मचाया तांडव, कुछ ऐसे खिताब बचा पाई RCB

प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्‍तान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वह अपने 5वें ओवर में अफगान टीम को 4 झटके दे चुके हैं। 10वें ओवर में कृष्‍णा ने दरविश रसूली को पवेलियन भेजा। उपकप्‍तान श्रेयस अय्यर ने लंबी रेस लगाने के बाद यह कैच पूरा किया। रसूली ने 1 रन बनाया। अब अजमतुल्लाह उमरजई बल्‍लेबाजी के लिए आए हैं। चार झटके लगने के बाद हशमातुल्लाह शाहिदी और अजमातुल्लाह ओमरजई के बीच साझेदारी पनप रही है। अफगानिस्तान का स्कोर 60 के पार पहुंच गया है।

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान पारी का आगाज करने आए। उधर अफगानिस्तान को दूसरे ही ओवर में पांच के स्कोर पर पहला झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने रहमनुल्लाह गुरबाज को स्लिप में रोहित के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बना सके।

IND vs AFG Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी, दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, फरीद अहमद, जिया उर रहमान।

Tag: #nextindiatimes #INDvsAFG #India

RELATED ARTICLE