ऑटो डेस्क। वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Hyundai Ioniq5 को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्द ही इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें-Tata Sierra हुई लॉन्च, 22 साल बाद हुई लीजेंड वापसी
जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को नया फ्रंट बंपर, हेडलाइट, अलॉय व्हील्स, टेल लैंप के साथ अपडेट किया जाएगा। इंटीरियर में भी नया विकल्प दिया जा सकता है। साथ ही इस एसयूवी को कुछ नए फीचर्स के साथ भी ऑफर किया जा सकता है। आयोनिक 5 के फेसलिफ्ट को ज्यादा बड़ी बैटरी के साथ ऑफर किया जाएगा। जिससे इसकी रेंज भी बढ़ जाएगी।

इसमें मौजूदा 72.6 KWh की क्षमता के बैटरी पैक की जगह 84 KWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया जा सकता है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को भारत में जून में लॉन्च किया जा सकता है। हुंडई इस फ़ेसलिफ़्ट में अपने एडास और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को भी और एड्वांस करेगा। यानी सेफ़्टी और टेक्नोलॉजी दोनों के मामले में यह कार पहले से और बेहतर हो जाएगी।
साथ ही, यह कार 350kW डीसी फ़ास्ट चार्जर से 10% से 80% तक जल्दी चार्ज हो सकेगी। एसी चार्जिंग टाइम थोड़ा बढ़कर 6.5 घंटे से 7.35 घंटे हो गया है, लेकिन बड़ी बैटरी के हिसाब से यह अंतर काफ़ी कम माना जाएगा। हुंडई की इस एसयूवी की कीमत में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके फेसलिफ्ट को भी भारतीय बाजार में 45 से 50 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के आस पास ही लॉन्च किया जा सकता है।
Tag: #nextindiatimes #HyundaiIoniq5 #automobile #Hyundai




