टेक्नोलॉजी डेस्क। Huawei ने इंडियन मार्केट में दो नए ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। हुवावे के लेटेस्ट बड्स बेहतर साउंड क्वालिटी, इफेक्टिव नॉइस कैंसिलेशन और एक्सटेंडेड बैटरी लाइफ फीचर ऑफर करते हैं। कंपनी ने लेटेस्ट FreeBuds 7i और FreeBuds SE 4 ANC को अलग-अलग प्राइस रेंज में लॉन्च किए हैं, जो प्रीमियम ऑडियो फीचर्स पेश करते हैं।
यह भी पढ़ें-Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी
Huawei FreeBuds 7i कंपनी का प्रीमियम ईयरबड्स हैं। इसमें कंपनी ने इंटेलिजेंट डायनमिक ANC 4.0 दिया गया है। यह सराउंड एन्वायरमेंट के हिसाब से अपने आप नॉइस कैंसिलेशन लेवल को एडजस्ट करता है। इसमें कंपनी ने 11mm क्वाड-मैग्नेट ड्राइवर, हेड ट्रैकिंग के साथ स्पेशियल ऑडियो सपोर्ट और ट्रिपल-माइक्रोफोन सिस्टम के साथ एआई आधारित नॉइस रिडक्शन फीचर दिया है, जो क्लीयर वॉइस कॉलिंग ऑफर करता है।
FreeBuds 7i बड्स में जेस्चर कंट्रोल, डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी, ऑडियो शेयरिंग और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट दिया है। इसमें मल्टी-मोड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट दिया है, जो 24dB तक की नॉइस कैंसिल कर सकता है। इसमें 10mm डायनमिक ड्राइवर, Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी, लो-लेटेंसी गेमिंग सपोर्ट दिया है। Huawei का ये लाइटवेट ईयरबड्स IP54 रेटिंग के साथ आता है।

कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में केस के साथ 35 घंटे का प्लेबैक ऑफर करता है। इसके साथ ही मात्र 10 मिनट की चार्जिंग में यह 4 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। FreeBuds SE 4 ANC की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक बैटरी बैकअप ऑफर करता है।
Huawei FreeBuds 7i को ब्लैक, व्हाइट और पिंक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 13,999 रुपये है, जिसे ऑफर के साथ 8,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। Huawei FreeBuds SE 4 ANC को ब्लैक और व्हाइट ऑप्शन में लाया गया है। इसकी कीमत 7,999 रुपये है, जिसे ऑफर के साथ 4,799 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Tag: #nextindiatimes #Huawei #HuaweiFreeBuds7i




