ऑटो डेस्क। Hero Motocorp ने अपनी प्रीमियम गाड़ियों की रेंज को बढ़ाने के लिए बड़ा निवेश कर रही है। Hero अब Xoom 125 को नया अवतार दे सकती है। कंपनी इसे एक एडवेंचर स्टाइल वाला मजबूत लुक देने की तैयारी कर रही है। Xoom 125 के इस नए डिजाइन का पेटेंट हो गया है।
यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja ZX6R का नया वर्जन लांच, जानें कैसे हैं इसके फीचर्स
2023 में EICMA शो में Hero ने पहली बार दो नए स्कूटर दिखाए थे और अपने डिजाइन व इंजीनियरिंग को प्रदर्शित किया था। ये स्कूटर Xoom 125 और Xoom 160 थे और अभी ये दोनों भारत में लॉन्च हो चुके हैं। इसके ठीक एक साल बाद 2024 में दोनों स्कूटरों के एडवेंचर वर्जन दिखाया गया जिसे Xoom 125 एडवेंचर कॉन्सेप्ट और Xoom 160 एडवेंचर कॉन्सेप्ट नाम दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब Xoom 125 Adventure Concept का पेटेंट करा लिया गया है। इन डिजाइन पेटेंट में एक मजबूत लुक देखा जा सकता है जो लगभग Xoom 125 एडवेंचर कॉन्सेप्ट जैसा ही लगता है। यह देखने में पूरी तरह तैयार लगता है और उम्मीद की जा रही है कि यह जल्द लॉन्च हो सकता है।

Standara Xoom 125 के मुकाबले इस पेटेंट हुए एडवेंचर वर्जन में कई एक्सट्रा चीजें मिल सकती हैं। इनमें सबसे खास एक मजबूत दिखन वाला क्रैश गार्ड है। दिखाए गए कॉन्सेप्ट मॉडल में यह क्रैश गार्ड एप्रन एरिया और साइड बॉडी दोनों की सुरक्षा करता है जबकि इस पेटेंट में यह सिर्फ एप्रन एरिा की सुरक्षा करता है।
इसके नॉबी टायर्स है जबकि अलॉय व्हील्स का साइज स्टैंडर्ड मॉडल की तरह 14-इंच का है। Hero Xoom 125 एडवेंचर में 124cc का एयर-कूल्ड इंजन मिल सकता है जो लगभग 10PS का पावर और 10.4nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके साथ ही, सभी LED हेडलाइट्स, स्वाइप-स्टाइल LED इंडिकेटर्स, ब्लूटूथ और नेविगेशन के साथ फुल डिजिटल क्लस्टर जैसे बाकी खास फीचर्स को भी पहले की तरह ही रखा जा सकता है।




