सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले में कल देर शाम भीषण हादसा (accident) हो गया। तेज रफ़्तार पिकअप ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे CHC ले जाया गया लेकिन उसकी हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें-जमीनी विवाद में युवक की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव रखकर रोड किया जाम
सोमवार देर शाम भवानीगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना भड़रिया नहर पुल के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना अंतर्गत चंद्रदीपघाट जगन्नाथपुर निवासी प्रभात यादव (पुत्र परशुराम यादव) के रूप में हुई है। घायल युवक को तत्काल बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रभात यादव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही भवानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार पिकअप वाहन की तलाश जारी है।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #accident #Siddharthnagar




