34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

एटा महोत्सव में हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने बांधा समां, जमकर थिरके लोग

Print Friendly, PDF & Email

एटा। एटा महोत्सव (Etah Mahotsav) के भव्य पंडाल में कल हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) ने अयोध्या में श्रीराम (Shri Ram) की प्राण प्रतिष्ठा से ठीक एक दिन पहले “मेरे प्रभु राम” गाना गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सिंगर रेणुका पंवार ने श्री राम के गाने गाकर एटा महोत्सव (Etah Mahotsav) को अयोध्या मय बना दिया और अपने फेमस गाने भी गाए।

यह भी पढ़ें-एटा महोत्सव में भजन सम्राट लक्खा के भजनों से राममय हुआ माहौल

Etah Mahotsav में सिंगर रेणुका (Renuka Panwar) ने भगवान श्री राम (Shri Ram) के ऊपर गाना गाया। सज गई है रघुवर की अयोध्या…”ये निशानी है सुभ कर्म की, केसरिया रंग पहरा रहा, यह जीत सनातन धर्म की, हर घर घर भगवा लहरा रहा, फूलों से सज रहा है रघुवर का अयोध्या धाम, श्री राम (Shri Ram) जय जय राम, मेरे प्रभु राम जय जय राम के गानों को सुनकर हजारों लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

बता दें सिंगर (Renuka Panwar) ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले अपना नया राम भजन “मेरे प्रभु राम” लांच किया। एक दिन पहले एटा महोत्सव (Etah Mahotsav) में श्री राम के लॉन्च गाने को उन्होंने गाया जो लोगों ने काफी पसंद किया। एटा महोत्सव (Etah Mahotsav) में हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) को सुनने हजारों लोगों की भीड़ पहुंची और भगवान श्री राम (Shri Ram) के गानों पर लोग जमकर थिरके।

कार्यक्रम के दौरान एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एसडीएम राम नयन सिंह, एसडीएम वेद प्रिय आर्य, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी, तहसील सदर नीरज वार्ष्णेय सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले एटा महोत्सव (Etah Mahotsav) में भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा ने अपने राम भजनो से समां बाँध दिया था।

(रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी, एटा)

Tag: #nextindiatimes #etahmahotsav #renukapawar #singer

RELATED ARTICLE