34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

एटा महोत्सव में भजन सम्राट लक्खा के भजनों से राममय हुआ माहौल

Print Friendly, PDF & Email

एटा। जिले में एटा महोत्सव (Etah Mahotsav) में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा का रंग खूब देखने को मिल रहा है। उस पर भी भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा (Lakhbir Singh Lakkha) ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्रीराम के गानों से धमाल मचा दिया। कड़ाके की सर्दी में लखबीर सिंह लक्खा को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। लक्खा के भजनों पर लोग खूब झूमे।

यह भी पढ़ें-रामलला की वायरल तस्वीर पर नाराज हुए मुख्य पुजारी, बोले- ‘होगी जांच….’

एटा महोत्सव (Etah Mahotsav) में कल लक्खा (Lakhbir Singh Lakkha) ने श्री राम भजनों के साथ साथ महादेव और माता के भजनों को भी सुनाया। जिसके बाद समूचा महोत्सव पंडाल भक्तिमय हो गया। श्री राम के भजनों “जिस दिन के लिए तरसे नैना वो सुभ दिन आया आज, अयोध्या धन्य हुई…” भजन को सुनकर राम भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। आपको बता दें इसके अलावा एटा महोत्सव (Etah Mahotsav) में भव्य दीपोत्सव (Deepotsav) कार्यक्रम किया जाएगा। 10 हजार दिये जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम ने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वह लोग एक दीपक लेकर एटा महोत्सव (Etah Mahotsav) में आएं।

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि 22 जनवरी की शाम 6 बजे होने वाले (Etah Mahotsav) दीपोत्सव (Deepotsav) कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कार्यक्रम का हिस्सा बनें। जनपदवासी अपने साथ एक दिया लेकर आएं। ताकि कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाया जा सके। सैनिक पड़ाव में शाम 8 बजे से “एक शाम राम के नाम” कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

एटा महोत्सव (Etah Mahotsav) में चार चाँद लगाने आये लखवीर सिंह लक्खा (Lakhbir Singh Lakkha) के कार्यक्रम में एटा एसएसपी राजेश कुमार सिंह,एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एसडीएम सदर भावना विमल, एसडीएम रामनयन सिंह,एटा तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे।

(रिपोर्ट – हर्ष द्विवेदी, एटा)

Tag: #nextindiatimes #EtahMahotsav #lakkha #ram

RELATED ARTICLE