स्पोर्ट्स डेस्क। अगले महीने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। सिलेक्टर्स ने हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को ही कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 हारने वाली टीम में दो बदलाव किए गए हैं।
यह भी पढ़ें-इन 5 खिलाड़ियों ने IPL 2026 में मचाया तांडव, कुछ ऐसे खिताब बचा पाई RCB
विकेटकीपर यास्तिका भाटिया की जगह जी. कमलिनी को टीम में शामिल किया गया है, जबकि प्रेमा राउत को बाहर कर दिया गया है। वहीं, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं ने भरोसा बरकरार रखा है। खराब फॉर्म से जूझ रही विकेटकीपर यास्तिका भाटिया को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह WPL में मुंबई इंडियंस से खेलने वाली 17 साल युवा विकेटकीपर जी. कमलिनी को मौका दिया गया है।
स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद टीम में जगह दी गई है। वे टी-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ टखने में चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं। उनकी जगह वर्ल्ड कप टीम में शामिल प्रेमा रावत को इस बार मौका नहीं मिला। पेस अटैक की जिम्मेदारी रेणुका सिंह और अरुंधति रेड्डी संभालेंगी, जबकि स्पिन विभाग में राधा यादव और श्रेयांका पाटिल मुख्य चेहरा होंगी।

एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट टी20 (T20) फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। ICC रैंकिंग में टॉप टीमों में शामिल होने के कारण भारतीय महिला टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल या नॉकआउट स्टेज में एंट्री मिलने की उम्मीद है।
पिछली बार की तरह इस बार भी भारतीय टीम का मुख्य मुकाबला पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी एशियाई टीमों से होने की उम्मीद है। मुख्य कोच और मैनेजमेंट खिलाड़ियों के वर्कलोड और फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का स्क्वॉड:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा।




