31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

कर्तव्य पथ पर महिलाओं का बाइक पर करतब देख खड़े हो गए रोंगटे

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर महिला (women) सैनिकों द्वारा कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए भारत की नारी शक्ति का प्रदर्शन देखने के काबिल रहा। कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना (Indian Navy) की झांकी (tableau) निकाली गई। इसमें नारी (women) शक्ति और आत्मनिर्भरता के विषयों पर प्रकाश डाला गया।

यह भी पढ़ें-CM योगी ने फहराया झंडा, लखनऊ की परेड में पहली बार K9 वज्र देख चौंके लोग

इसमें विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) और नौसेना के जहाज दिल्ली, कोलकाता और शिवालिक और कलावरी क्लास पनडुब्बी को भी दिखाया गया है। अग्निवीरों और तीनों सेनाओं की महिला (women) अधिकारियों की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। यह पहली बार है कि तीनों सेनाओं की महिला (women) सैनिकों की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।

गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड समारोह में महिला पुलिस कर्मियों (women police) की मोटरसाइकिल प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया। मेहमान और दर्शक इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। दरअसल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिला (women) कर्मी नारी शक्ति के अपने कौशल का प्रदर्शन कर रही थीं। मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स (women bikers) ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया।

Republic Day 2024 कर्तव्य पथ पर नारी पराक्रम, आत्मनिर्भर भारत की दिखी झलक,  बीएसएफ के ऊंट दस्ते ने की परेड

CRPF, BSF और SSB की महिला (women) कर्मी मोटरसाइकिल प्रदर्शन के दौरान साहसिक करतब दिखाकर देश की नारी शक्तिका प्रदर्शन किया। इसमें 260 से ज्यादा महिला जांबाज चंद्रयान (Chandrayaan), सर्वत्र सुरक्षा, अभिवादन और योग से सिद्धि सहित कई करतबों के जरिए वीरता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। इसमें चंद्रयान (Chandrayaan) की झलक भी देखने को मिली। कर्तव्य पथ पर 42 बख्तरबंद रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट फैयाज सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया।

Tag: #nextindiatimes #women #INSVikrant #parade

RELATED ARTICLE