मेष:बुध का गोचर आपकी राशि के लग्न भाव में होने वाला है। ऐसे में मेष राशि के जातकों का साहस और आत्मविश्वास में खूब बढ़ोतरी होगी। इस अवधि में आपको अपने संचार कौशल से जुड़े मामलों में कुछ बड़े फैसले लेने की जरूरत होगी। इस समय आपका सारा ध्यान अपने स्वास्थ्य पर ह सकता है। आपको सेहत का विशेष रुप से ख्याल रखना होगा। आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
वृषभ :वृषभ राशि के लोगों के बेफिजूल के खर्चे हो सकते हैं। साथ ही मन में किसी न किसी बात को लेकर बैचेनी भी बनी रहेगी। आपको इस समय अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर बहुत ही सतर्कता बरतनी होगी। बेफिजूल के खर्चों से थोड़ा परहेज करें। आर्थिक स्थिति पर ध्यान देकर ही आप सही फैसले ले पाएंगे। आपको इस दौरान नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मिथुन :11वें भाव में बुध आपको काफी लाभ दिला सकते हैं। आपको समाज में मान सम्मान के साथ साथ आप अपनी अलग पहचान भी बना सकते हैं। आपको इस दौरान जीवन में प्रगति पाने के लिए रास्ता मिलेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आप विस्तार कर सकते हैं और नए अवसर भी आपको मिल सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होने के योग भी बन रहे हैं।
कर्क :कर्क राशि वालों की आज समाज में शुभ व्यय से यश और कीर्ति बढ़ेगी और परिवार में किसी सदस्य की वजह से खुशियां आएंगी। नौकरीपेशा जातकों को आज बॉस के साथ संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा और नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है।
सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे।
कन्या:बुध का गोचर आपके 8वें भाव में होने वाला है। बुध का यह गोचर आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान नौकरी पेशा लोगों को कोई जटिल काम सौंपा जा सकता है। साथ ही आपके रोल या जिम्मेदारी में भी कुछ बदलाव हो सकता है। हालांकि, यह बदलाव अस्थायी रहेगा। इस समय कोशिश करें कि आप खुद को हर परिस्थिति के अनुसार खुद को ढाल लें।
तुला:तुला राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर आपके 7वें भाव में रहेगा। बुध 7वें भाव में विराजमान होकर लग्न भाव में दृष्टि डालेंगे। ऐसे में आपको कोशिश करनी है कि आप अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करें। धर्म कर्म के कार्यों में आपका झुकाव अधिक रहेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान काफी अच्छी रहेगी। अपनी जीवनसाथी को खुश करने के लिए भी आप काफी मोटा खर्चा कर सकते हैं।
वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका मन आज कुछ चिंतित और परेशान रह सकता है। मन आपक एकाग्र नहीं रहने से आपके कुछ सोचे हुए काम अटक सकते हैं। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको घर या व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना है, तो बहुत सोच-विचार कर लें। नहीं तो आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। यदि सरकारी क्षेत्र से संबंधित को मामला फंसा हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।
धनु:धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर कुछ ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी इस दौरान कोशिश करनी है कि आप अपनी स्किल्स को अच्छा करने के लिए कोई ट्रेनिंग, शॉर्ट कोर्स या क्रैश कोर्स करें। इस अवधि में शादीशुदा लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। हालांकि, बुध की सातवी दृष्टि आपके 11वें भाव पर रहेगा ऐसे में आपको समाज में खूब मान सम्मान मिलेगा।
मकर :बुध का गोचर आपके चौथे भाव में होने वाला है। ऐसे में बुध आपके घर परिवार से जुड़ी समस्या पैदा कर सकते हैं। आपको कोशिश करनी है कि आप अपने परिवार के लोगों से खुलकर बात करें। चौथे भाव में बैठकर बुध आपके 10वें भाव पर दृष्टि डालेंगे ऐसे में वह आपको कार्यस्थल पर संचार कौशल, और आपसी तालमेल शानदार रहेगा। कार्यस्थल को थोड़ा व्यवस्थित रखें।
कुंभ :कुंभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियां और कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। यदि आप कोई नया काम करेंगे तो उसमें भी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप निवेश करेंगे तो आज आपको काफी लाभ मिल सकता है। आज आप सांसारिक सुखों का भी आनंद लेंगे।
मीन:इस समय आपकी साढ़ेसाती भी चल रही है ऐसे में बुध गोचर के बाद आपको थोड़ी राहत महसूस हो सकती है। यह गोचर आपके जीवनसाथी के लिए अच्छी सफलता के योग बना सकता है। इस गोचर के दौरान जीवन में कुछ घटनाएं अचानक भी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों अगर काम को लेकर थोड़ी रिसर्च करें तो आपके लिए गोचर अनुकूल रहेगा।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)




