31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

आज रायबरेली जाएगा गांधी परिवार, ऐतिहासिक जीत का जताएंगे आभार

Print Friendly, PDF & Email

रायबरेली। लोकसभा चुनाव में रायबरेली (Rae Bareli) और अमेठी में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करने पूरा गांधी परिवार मंगलवार को रायबरेली (Rae Bareli) पहुंचेगा। सोनिया गांधी, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में अमेठी और रायबरेली के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।

यह भी पढ़ें-‘अहंकार और घमंड की वजह से हुई भाजपा की हार’- बोले शिवपाल यादव

कार्यक्रम में रायबरेली (Rae Bareli) और अमेठी दोनों जिलों के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। दरअसल हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा (Lok Sabha) चुनाव में कांग्रेस (Congress) ने रायबरेली और अमेठी दोनों सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की। रायबरेली (Rae Bareli) से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तीन लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीते तो अमेठी से गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक लाख 67 हजार से अधिक वोटों से हराया।

लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत में कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं का भी अहम योगदान रहा। कार्यकर्ताओं ने दिन रात पार्टी के लिए काम करते हुए दोनों सीटो पर ऐतिहासिक जीत दिलाई। दोनों लोकसभा (Lok Sabha) में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओ को धन्यवाद ज्ञापित करने कांग्रेस के तीनों बड़े नेता सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज रायबरेली (Rae Bareli) पहुचेंगे।

कार्यक्रम में दोनों जिलों के करीब तीन हजार कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ता शामिल होंगे। तीनों नेता विशेष विमान से करीब तीन बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुचेंगे, जहां से वे सड़क मार्ग से भुएमऊ गेस्ट हाउस जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर अमेठी के नव निर्वाचित सांसद किशोरीलाल शर्मा ने कहा कि दोनों लोकसभा (Lok Sabha) में जीत के बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी आज रायबरेली (Rae Bareli) के भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुचेंगे, जहां दोनों लोकसभा क्षेत्र के करीब तीन हजार कार्यक्रताओं को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है।

Tag: #nextindiatimes #RaeBareli #RahulGandhi #Congress

RELATED ARTICLE