नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली पुलिस इस प्रदर्शन को अवैध बताते हुए इसे रोकने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।
यह भी पढ़ें-CJP के संसद मार्च में बवाल, जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों से झड़प; RPF का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर से काफी दूर तक के इलाकों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है और वहां की तरफ जाने वाले रास्तों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस के बड़े अधिकारी खुद फ्रंट फुट पर आकर स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं।
संजय मांजरेकर बोले- “शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक अधिकार”
दिल्ली में चल रहे इस भारी हंगामे और पुलिस कार्रवाई के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर सीजेपी (CJP) के प्रदर्शन के समर्थन में आगे आए हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा:
“शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक गतिविधि है। जहां तक मुझे पता है, भारत एक लोकतांत्रिक देश है।”
मांजरेकर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। इस प्रोटेस्ट को लेकर आम लोग भी दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं;
कुछ लोग इसे जायज ठहरा रहे हैं, तो कुछ इसे गलत बता रहे हैं।

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी। इसके बावजूद भीड़ को रोकने के लिए कई मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई है।
इसके अलावा,
स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह 6 बजे से कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात डायवर्जन (Traffic Diversion) लागू किया है:
- गोल डाकखाना गोलचक्कर
- पटेल चौक गोलचक्कर
- आउटर सर्किल कनॉट प्लेस-बाराखंबा रोड टी-पॉइंट
- आउटर सर्किल कनॉट प्लेस-संसद मार्ग टी-पॉइंट
- आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर
पुलिस पर पथराव में 6 जवान घायल, अभिजीत दीपके को दी गई दादी के निधन की सूचना
प्रदर्शन के दौरान कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर के पास अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया,
जहां पुलिस टीम पर पथराव किया गया।
इस पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए गए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की आधिकारिक सूचना दे दी है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब यह फैसला पूरी तरह अभिजीत दीपके पर निर्भर करता है कि वे पुलिस हिरासत में रहकर विरोध प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं
या फिर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वापस लौटना चाहते हैं।
Tag: #nextindiatimes #CJP #AbhijitDipke #sports




