दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, फ्लाइट से ही अरेस्ट हुए थे दीपके

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को सीजेपी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं। पिछले अनुभवों से सबक लेते हुए पुलिस ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है।

यह भी पढ़ें-कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 2 अक्टूबर से करेंगे ‘जेल भरो आंदोलन’

  • सुरक्षा के कड़े पहरे:
  • एनडीएमसी (NDMC) एरिया पूरी तरह से सील कर दिया गया है और राजधानी की हर सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
  • परिवहन सेवाएं प्रभावित:
  • दिल्ली आने और जाने वाली 150 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है,
  • साथ ही सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं।

ध्रुव राठी समेत कई नेता हिरासत में, बॉर्डर पर भारी जाम

सीजेपी के इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुँचे प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें उनके गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में लेकर सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच में रखा है, जिसके बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसके अलावा सीमाओं पर भी भारी सख्ती बरती जा रही है:

  • बॉर्डर पर चेकिंग:
  • दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर (रजोकरी और आया नगर बॉर्डर) पर पुलिस द्वारा गहन चेकिंग के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।
  • नेता अलग-अलग स्थानों पर शिफ्ट:
  • पुलिस भीड़ एकत्र न होने देने के लिए सीजेपी नेताओं को अलग-अलग जगहों पर ले गई है। आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके को गुरुग्राम,
  • जबकि सौरभ दास और आशुतोष रांका को जफरपुर कलां और बाहरी दिल्ली ले जाया गया है।

‘आप’ दफ्तर सील और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने ‘आप’ के राष्ट्रीय कार्यालय को सील कर दिया है।

इस पूरी कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताते हुए अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “यह आपातकाल (Emergency) से भी बदतर है। यह आधिकारिक रूप से साफ है। हम मोदी के शासन वाले पूर्ण तानाशाही के दौर में जी रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि फ्लाइट से उतरते ही लोगों को गिरफ्तार करना प्रधानमंत्री के भीतर के डर को दिखाता है।

अभिजीत दीपके पर टूटा दुखों का पहाड़, दादी का निधन

एक तरफ जहां दिल्ली में राजनीतिक हलचल और पुलिस कार्रवाई चल रही है, वहीं सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke) के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।

  • दादी का निधन:
  • प्रदर्शन और गिरफ्तारी के बीच अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • शोक की लहर:
  • उनका निधन उनके पैतृक गांव संतुक पिंपरी, हिंगोली में हुआ है।
  • इस अचानक हुई दुखों की घटना से उनके परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Tag: #nextindiatimes #AbhijitDipke #CJP #Delhoprotest

RELATED ARTICLE