33 C
Lucknow
Wednesday, May 20, 2026

एटा पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर चोर अरेस्ट; ढूंढ रही थी कई जिलों की पुलिस

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां स्वाट टीम, इंटेलिजेंस (Intelligence) और कोतवाली नगर पुलिस (Police) ने एक अंतर जनपदीय शातिर चोर (thief) को गिरफ़्तार कर चोरी की 9 घटनाओं का खुलासा किया है। शातिर चोर के कब्जे से करीब 25 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें-एटा: तीसरी शादी की चाहत में पति ने गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट

पूरा मामला एटा (Etah) जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने आरोपी को रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया और उसके बाद उसे जेल भेज दिया। ये शातिर चोर (thief) शिवम गुप्ता आधा दर्जन से ज्यादा मामलों में वांछित था और पुलिस (Police) को लम्बे समय से चकमा देकर फरार चल रहा था। गिरफ्तार किए गए चोर के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है और इसके अलावा नकदी भी बरामद की गई है।

शातिर चोर (thief) शिवम गुप्ता एटा (Etah), हाथरस, कासगंज सहित कई जिलों में दर्जनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और उसके बाद चकमा देकर फरार हो जाता था। कई जिलों की पुलिस को इसकी तलाश थी। ये शातिर चोर घर से बाहर गए ग्रह स्वामी वाले घरों को रेकी कर अपना शिकार बनाता था।

ये शातिर आरोपी चोर (thief) बड़े ही शातिराना तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। शिवम गुप्ता न तो मोबाइल इस्तेमाल करता था और न ही दूसरे साथी को अपने साथ रखता था। आपको बता दें इस शातिर चोर पर कई जिलों में दर्जनों मुकदमे दर्ज है।

(रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी, एटा)

Tag: #nextindiatimes #Etah #crime #police

RELATED ARTICLE