28.9 C
Lucknow
Friday, July 18, 2025

एटा: पुलिस चौकी में मिला होमगार्ड का खून से लथपथ शव, मचा हड़कंप

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड की गोली लगने से मौत हो गई। होमगार्ड (home guard) का शव लहूलुहान अवस्था में चौकी की छत पर पड़ा मिला है। मृतक होमगार्ड सुबह 4 बजे अपने घर से थाना अवागढ़ ड्यूटी पर गया था। छत (roof) पर शव को देखकर चौकी क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें-एटा: तीसरी शादी की चाहत में पति ने गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट

एटा (Etah) के अवागढ़ थाना क्षेत्र के पोंडरी पुलिस चौकी में होमगार्ड (home guard) की लाश खून से लथपथ मिली। गोली लगने से उसकी मौत हुई है, लेकिन ये सब कैसे हुआ, कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस (police) ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

अवागढ़ थाना क्षेत्र के पोंडरी चौकी पर तैनात होमगार्ड (home guard) सर्वेंद्र पाल सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। सर्वेंद्र पाल सिंह की लाश पुलिस चौकी के ऊपर बने कमरे में खून से लथपथ पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी देते हुए सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है। सर्वेंद्र पाल सिंह गांव गदेसरा थाना अवागढ़ के रहने वाले थे।

होमगार्ड (home guard) के शव के पास अवैध तमंचा पड़ा मिला है। वहीं दूसरी तरफ परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस (postmortem house) भेज दिया है। होमगार्ड की गोली मारकर हत्या हुई है या उसने सुसाइड किया है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस तफ्तीश (investigation) के बाद ही पता चल सकेगा।

(रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी, एटा)

Tag: #nextindiatimes #Etah #homeguard #police

RELATED ARTICLE

close button