सिद्धार्थनगर। जिले में जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा को मोबाइल गिफ्ट किया। मोबाइल (Smartphone) पाकर छात्रा के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई और उसने जिला प्रशासन को धन्यवाद व्यक्त करते हुए छूट रहे ऑनलाइन क्लासेस को जारी रखने की बात कही।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
दरअसल मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम “हक की बात” कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने जिलाधिकारी को बताया था कि उसके पास मोबाइल फोन न होने के कारण वह गर्मी की छुट्टियों में चल रही ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं ले पा रही है, जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
छात्रा की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने तत्काल पहल करते हुए बांसी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा काजल को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत आज मोबाइल फोन उपलब्ध कराया। इसके साथ ही एक वर्ष के लिए इंटरनेट सुविधा भी प्रदान की गई, ताकि वह बिना किसी बाधा के अपनी ऑनलाइन पढ़ाई जारी रख सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी छात्र-छात्रा की आर्थिक या तकनीकी समस्या उनकी शिक्षा में बाधा नहीं बनने दी जाएगी। उन्होंने छात्रा को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
वही मीडिया से बात करते हुए काजल ने कहा कि मेरे विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता हुई जिसमें मेरा सेकण्ड स्थान आया था। हक की बात कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी से हमने अपनी समस्या रखी थी जिसके बाद जिलाधिकारी ने आज हमे एक फोन और साल भर का डेटा देकर मेरी समस्या को हल किया है जिससे आज मुझे बड़ी खुशी है।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #DM




