31 C
Lucknow
Friday, July 26, 2024

दिल्ली कैपिटल्स ने CSK को 20 रन से हराया, धोनी ने खेली तूफानी पारी

Print Friendly, PDF & Email

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 20 रनों से हरा दिया। सीएसके (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 16 गेंदों में खेली गई नाबाद 37 रनों की जादुई पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई। दिल्ली (Delhi Capitals) द्वारा दिए गए 191 रनों के जवाब में चेन्नई 171 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें-IPL-2024: लखनऊ ने पंजाब से छीनी जीत, डेब्यू मैच में मयंक यादव का तहलका

दिल्ली (Delhi Capitals) के लिए तेज गेंदबाज दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 3 जबकि खलील अहमद ने 2 विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) में शुरुआती दो मैच में मिली हार के बाद शानदार वापसी की। जबकि चेन्नई (CSK) की यह सीजन में पहली हार है। इससे पहले टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली (Delhi Capitals) ने 5 विकेट पर 191 रन बनाए। दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर (52 रन) और पृथ्वी शॉ (43 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी के बाद कप्तान ऋषभ पंत (51 रन) के अर्धशतक की मदद से बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।

पंत द्वारा 32 गेंद की खेली गई अर्धशतकीय पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े थे। (IPL 2024) सीरीज का पहला मैच खेल रहे पृथ्वी ने एक बार फिर सभी को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की याद दिला दी। उन्होंने 27 गेंद में 43 रन की पारी में दो छक्के और चार चौके लगाये। जिसकी बदौलत दिल्ली (Delhi Capitals) 191 रन बनाने में सफल रही।

जवाब में चेन्नई (CSK) की शुरुआत खराब रही और पूरी कोशिश के बाद भी टीम 6 विकेट पर 171 रन ही बना सकी। कप्तान रुतुराज पहले ही ओवर में एक रन बनाकर खलील अहमद का शिकार बन गए। जबकि रचिन रविंद्र ने 2 रन बनाने के बाद वह भी खलील का शिकार बने। 6 ओवर के बाद चेन्नई (CSK) का स्कोर दो विकेट पर 32 रन था। अंत में रवींद्र जड़ेजा (Ravindra Jadeja) और महेंद्र धोनी ने कुछ शानदार शॉट लगाए। जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 17 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि सीजन में पहली बार बैटिंग करने उतरे धोनी ने 16 गेंद पर 37 रन बनाए। जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

Tag: #nextindiatimes #CSK #IPL2024 #DelhiCapitals

RELATED ARTICLE