नई दिल्ली। जुलाई के पहले दिन अच्छी खबर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG Cylinder की कीमत में 183.50 रुपये तक की कटौती की है। इस कटौती के बाद दिल्ली में अब इसका रेट ₹2,930 रह गया है। इससे पहले यह ₹3,113.50 में मिल रहा था। हालांकि घरों में यूज होने वाले 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें-LPG गैस सिलेंडर 14.2 किलो का ही क्यों होता है, जानें असली वजह
ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में काफी बढ़ोतरी की गई थी। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने का एलान किया है। इस कटौती के तहत देश भर में नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के साथ- साथ छोटू गैस सिलेंडर भी सस्ते हो गए। तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर (FTL) की कीमत में कटौती कर दी है। आज से इसकी कीमत 13 रुपए कम हो गई है। नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में 5 किलो वाला सिलेंडर अब 808.50 रुपए में मिलेगा। इस एक फैसले से छोटे परिवार, किराए पर रहने वाले लोग और छोटे दुकानदार को काफी ज्यादा राहत मिलेगी।

देश में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सामान्य हो गई है। इसके साथ ही अब सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगे अस्थायी प्रतिबंध 1 जुलाई से हटा दिए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के खुदरा पेट्रोल पंपों पर अब सामान्य व्यवस्था के तहत ईंधन की बिक्री होगी। बता दें कि पश्चिम एशिया संकट के दौरान कीमतों को स्थिर रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रति वाहन रोज अधिकतम 200 लीटर डीजल की सीमा तय की गई थी, जिसे अब वापस ले लिया गया है।
Tag: #nextindiatimes #LPGgasprice #petrolprice




