12.1 C
Lucknow
Thursday, January 16, 2025

भारत पहुंचा चीन का खतरनाक वायरस, बेंगलुरु में मिला HMPV का पहला केस

Print Friendly, PDF & Email

बेंगलुरु। चीन (China) में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस आतंक मचा रहा है। वायरस तेजी से फैल रहा है, जिसके चलते कई देश अलर्ट मोड पर है। अब इस वायरस (HMPV virus) का भारत में भी पहला केस मिल गया है। वायरस बेंगलुरु (Bengaluru) में 8 महीने के बच्चे में पाया गया था। बच्चे को बुखार के कारण अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें-चीन में एक और खतरनाक वायरस की एंट्री, हाई अलर्ट पर भारत सरकार

चीन में फैले HMPV नाम के वायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) में इसका पहला मामला सामने आया है। यहां एक आठ महीने की बच्ची में HMPV वायरस डिटेक्ट किया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक निजी हाॅस्पिटल (hospital) की रिपोर्ट आई है। बता दें कि HMPV आमतौर पर बच्चों में ही डिटेक्ट होता है।

भारत सरकार भी इसको लेकर सतर्क है और एडवाइजरी (advisory) भी जारी हो चुकी है। वायरस (HMPV virus) का पता लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि उनकी लैब में इसका पता नहीं चला है, एक निजी अस्पताल में ये मामला सामने आया। इस वायरस के लक्षण आमतौर पर सामान्य सर्दी-जुकाम (cold) के समान होते हैं।

सामान्य मामलों में यह खांसी, गले में खराश (cough) और नाक बहने के कारण बहता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों में एचएमपीवी (HMPV virus) का संक्रमण गंभीर बन सकता है। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, उन लोगों में यह वायरस गंभीर खतरा बन सकता है। इसके अलावा इस वायरस से संक्रमित मरीजों में सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं।

Tag: #nextindiatimes #HMPVvirus #Bengaluru

RELATED ARTICLE

close button